Digital Empowerment Campaign Pankh Launched for Tribal Girls in Bhagalpur 25 को डिजिटल सशक्तीकरण अभियान पंख की शुरुआत, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsDigital Empowerment Campaign Pankh Launched for Tribal Girls in Bhagalpur

25 को डिजिटल सशक्तीकरण अभियान पंख की शुरुआत

भागलपुर में समवेत संस्था ने अमेरिका की रोबोसेपियंस के सहयोग से 'पंख' डिजिटल सशक्तीकरण अभियान की लॉन्चिंग की तैयारी की। यह अभियान सन्हौला प्रखंड की आदिवासी लड़कियों के लिए है, जिसमें कंप्यूटर लैब और...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 18 June 2025 05:41 AM
share Share
Follow Us on
25 को डिजिटल सशक्तीकरण अभियान पंख की शुरुआत

भागलपुर। सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था समवेत की मंगलवार को तिलकामांझी में बैठक हुई। बैठक में अमेरिका की संस्था रोबोसेपियंस के सहयोग से शुरू हो रहे डिजिटल सशक्तीकरण अभियान पंख की लॉन्चिंग की तैयारी पर चर्चा हुई। समवेत के निदेशक विक्रम ने बताया कि यह अभियान सन्हौला प्रखंड की आदिवासी लड़कियों के लिए शुरू किया जा रहा है। इसके तहत गोकुलपुर और काझा गांव में कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की लॉन्चिंग 25 जून को होगी। इस अभियान के तहत अमेरिका के 7 बच्चे भागलपुर आकर यहां के बच्चों से सीधे संवाद करेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभा झा और डॉ. अल्पा पटेल करेंगी। बैठक में छाया पांडे, डॉ. सुनील कुमार साह, नूतन कुमारी, राहुल कुमार, वर्षा, ऋतु समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।