बांका : बेलहर में पारिवारिक विवाद का दुखद पहलू: पति ने पत्नी से दुधमुंहे पुत्र को छीनकर भागा, महिला ने थाने में दिया आवेदन
बेलहर प्रखंड क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी से दुधमुंहे पुत्र को छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित पत्नी ने बेलहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल...

बेलहर । निज संवाददाता बेलहर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया जब एक पति ने अपनी पत्नी से दुधमुंहे पुत्र को छीनकर फरार हो गया। पीड़ित पत्नी ने स्थानीय बेलहर थाना में पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति ने अचानक पत्नी से बच्चे को छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि उसका पुत्र महज कुछ महीने का है और उसे दूध पिलाने का समय भी हो चुका था, ऐसे में बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर वह काफी चिंतित है।
थाने में दी गई शिकायत में महिला ने अपने पति पर जबरन बच्चा छीनने और जान-बूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलहर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है और बच्चे की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। घटना के बाद से इलाके में चर्चा का माहौल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।