Farmers Struggle as Rain Soaks Wheat Crop Sunshine Offers Relief सुपौल: धूप निकलते ही गेहूं की फसल सुखाने में जुटे किसान, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsFarmers Struggle as Rain Soaks Wheat Crop Sunshine Offers Relief

सुपौल: धूप निकलते ही गेहूं की फसल सुखाने में जुटे किसान

बीते दो तीन दिनों की बारिश से किसानों की गेहूं की फसल भीग गई थी। शुक्रवार को तेज धूप निकलने से किसानों को राहत मिली। भीगी फसल को सुखाने का काम शुरू हो गया है, लेकिन बारिश ने कई किसानों को नुकसान...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 11 April 2025 06:41 PM
share Share
Follow Us on
सुपौल: धूप निकलते ही गेहूं की फसल सुखाने में जुटे किसान

निर्मली, एक संवाददाता। बीते दो तीन दिनों से हुई बारिश से किसानों की गेहूं की फसल भीग गई थी। हालांकि शुक्रवार को तेज धूप निकलने से किसानों को राहत मिली है। किसान भीगे गेहूं को अब सूखने में जुट गए है। हालांकि आफत की बारिश ने क्षेत्र के किसानों का कमर तोड़ दिया। कई किसानों ने गेहूं की फसल काटकर खेत में सुखाने के लिए छोड़ दी थी। कुछ किसान अभी फसल काटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। बारिश के कारण खेत में पड़ी कटी फसल भीग गई। इससे थ्रेसर से फसल नहीं कटवा पाए। दिघिया के किसान बीरबहादुर यादव, मो.आलम एवं रामनाथ सिंह ने बताया कि गुरुवार को खराब मौसम के कारण गेहूं की फसल पूरी तरफ पानी में डूब गया था। जिससे क्षेत्र में थ्रेसर से डाउनी का काम रुक गया था। शुक्रवार सुबह से धूप निकलने के बाद वे गेहूं और फसल को सुखाकर थ्रेसर से कटवा लेंगे। किसान विजय कामत ने कहा कि धूप निकलने से खेत में पड़ी भीगी फसल को सुखाने का मौका मिल गया है। वे जल्द ही फसल को कटवाकर घर ले जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।