अग्निशमन कर्मी ने मॉकड्रील कर किया जागरूक
सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की बढ़ती घटना
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 24 April 2025 04:19 AM

प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की बढ़ती घटना से बचाव को लेकर अग्निशमन कर्मी द्वारा जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अग्निशमन चालक सतेन्द्र राम ने बताया कि बुधवार को अग्नि सुरक्षा सह जागरूकता अभियान अग्निशमन सेवा भागलपुर के तत्वावधान में प्रखंड के नवादा, कटहरा, नारायणपुर, गंगटी, अब्जूगंज में चलाया गया। जिसमें लोगों को मॉकड्रील कर जागरूक किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।