Grand Shri Chavo Veero Dadi Mangala Path Event Held in Ruhngta Dharmshala चावो वीरो दादी के मंगल पाठ का आयोजन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsGrand Shri Chavo Veero Dadi Mangala Path Event Held in Ruhngta Dharmshala

चावो वीरो दादी के मंगल पाठ का आयोजन

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव के रुंगटा धर्मशाला में श्री चावो वीरो दादी परिवार की

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 9 June 2025 03:28 AM
share Share
Follow Us on
चावो वीरो दादी के मंगल पाठ का आयोजन

कहलगांव के रुंगटा धर्मशाला में श्री चावो वीरो दादी परिवार की ओर से श्री चावो वीरो दादी मंगल पाठ का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर दादी के दरबार का भव्य अलौकिक श्रृंगार किया गया था। मुख्य यजमान अतुल खेतान और सुनील रुंगटा सपत्नी ने ज्योति प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। छप्पन भोग अर्पित किया। महाराष्ट्र पुणे से आयी पाठ वाचिका सह भजन गायिका अर्पणा अग्रवाल एवं उनके साथ आए कलाकारों ने दादी के जीवन चरित्र मानस का मंगल पाठ स्वमधुर स्वरों में प्रस्तुत किया। भजनों की प्रस्तुति पर भक्तजन झूमते रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।