जमुई: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर पर्यावरण भारती ने लगाए गए 13 पौधे
जमुई के मातृत्व सेवा सदन में अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा 13 फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया। डॉक्टर शालिनी सिंह ने अभियान का नेतृत्व किया। राम बिलास शाण्डिल्य ने ग्लोबल...

जमुई। गुरुवार को जमुई के मातृत्व सेवा सदन परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा फलदार वृक्ष कटहल, आँवला, आम, अमरूद तथा अगस्त फूल के 13 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्या डॉक्टर शालिनी सिंह ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से संसार के मानव परेशान हैं। इससे बचाव हेतु वृक्षारोपण अभियान प्रत्येक मानव को चलाना होगा। दूसरा कोई विकल्प विज्ञान के पास नहीं। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण ही पर्यावरण असंतुलन हुआ है। क्लाइमेट चेन्ज का असर संसार में दिखाई देने लगा है।
वर्तमान समय में यदि 100 पेड़ लगाया जाता है, तो स्वार्थी मानव 1,000 पेड़ काट डालते हैं। कुछ वर्षों के बाद घरों के कूलर, वातानुकूलित यंत्र (A.C.) सभी फेल हो जायेंगे। धरती अत्यधिक गर्म हो जायेगी, संसार के मानव को गर्मी से परेशान का सामना करना होगा। छटपटा कर मरने के लिए विवश होना पड़ेगा। अतः घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगायें। वृक्षों के कारण तापमान 5 °C कम हो जाता है। अतः कहा गया है। पेड़ लगाइये मानव जीवन बचाइये । शाण्डिल्य ने बताया कि 15 मई 1994 को पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया गया। भारतीय चिन्तन में कहा गया है वसुधैव कुटुंबकम अर्थात भारतीय संस्कृति में संपूर्ण पृथ्वी ही अपना परिवार है। कोविड- 19 के वैश्विक महामारी में संसार के मानव पीड़ित थे। अतः दुनिया के सभी निवासी एक परिवार है। कहा गया है। परिवार के बिना मानव जीवन असंभव है। संसार में परिवार ही मानव को समाज, राष्ट्र और विश्व से जोड़ते हैं। संसार के नागरिकों के जागरण हेतु ही अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर संपूर्ण विश्व के मानव को जागरूक किया जाता है। पर्यावरण भारती के पौधारोपण अभियान में डॉक्टर वीणा सिंह, डॉक्टर शालिनी सिंह, रानी कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, राम बिलास शाण्डिल्य, नित्यानंद मंडल, पवन कुमार इत्यादि ने भाग लिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।