किशनगंज : नाबालिग से दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज
किशनगंज में एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। लड़की के आवेदन पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी युवक ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया और बाद में गर्भपात...

किशनगंज। संवाददाता पौआखाली थाना क्षेत्र के एक युवक पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। मामले में नाबालिग लड़की के आवेदन पर महिला थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी शुक्रवार को दर्ज करवाई गई है। मामला दर्ज किए जाने के बाद महिला थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन दिया। शादी का प्रलोभन देकर आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। शादी की बात कहने पर आरोपी युवक बात को टाल देता था।
इस बीच नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद नाबालिग लड़की युवक पर फिर से शादी का दवाब बनाने लगी। लेकिन आरोपी युवक ने गर्भपात करवा दिया। अब आरोपी युवक शादी से इंकार कर रहा है। इसके बाद नाबालिग लड़की ने घटना की आपबीती अपने घर वालों को बताई। नाबालिग लड़की के घर वाले आरोपी युवक के परिजनों को घटना की जानकारी देने गए। लेकिन आरोपी युवक के परिजनों ने नाबालिग लड़की के घर वालों के साथ मारपीट की। थक हारकर नाबालिग लड़की आने परिजनों के साथ न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। महिला थाना की पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।