बांका : महारूद्र यज्ञ का उद्घाटन करेंगे भवन निर्माण मंत्री
शंभूगंज प्रखंड के भागवत चक नरौन गांव में महारूद्र यज्ञ का उद्घाटन राज्य के भवन निर्माण मंत्री द्वारा किया जाएगा। यज्ञ को लेकर गांव में धार्मिक उत्साह है। मंत्री के आगमन से ग्रामीणों और एनडीए...

शंभूगंज (बांका)। शंभूगंज प्रखंड के भागवत चक नरौन गांव में आयोजित होने वाले महारूद्र यज्ञ का उद्घाटन राज्य के भवन निर्माण मंत्री एवं स्थानीय विधायक द्वारा किया जाएगा। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का वातावरण है। मंत्री के आगमन को लेकर जहां स्थानीय ग्रामीणों में विशेष उमंग है, वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन स्थल की सजावट, स्वागत व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। यज्ञ के आयोजन से गांव में एक सकारात्मक माहौल बना हुआ है। यज्ञ समिति के सदस्यों के अनुसार, यह महारूद्र यज्ञ सात दिवसीय होगा, जिसमें आचार्य वर्ग द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक, हवन और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय की गई है, जिसमें स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।