अज्ञात महिला की मौत
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बेलभद्री गांव में एक 37 वर्षीय घायल महिला को पुलिस ने स्कूल के पास से बरामद किया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की...

मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बेलभद्री गांव स्कुल से करीब सौ मीटर की दुरी पर पुलिस ने ग्रामीणों की सुचना पर मंगलवार को एक घायल व बेहोश महिला (37)को बरामद किया था। सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उक्त महिला की मौत हो गई। मिर्जाचौकी थाना के एएसआई सोमरा लोहरा ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान सुचना मिली कि बेलभद्री ग्राम में घायल अचेता अवस्था में महिला पड़ी है। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आस पास के ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी है। मिर्जाचौकी पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मृतका की अभी तक तक पहचान नहीं हो पायी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।