GT vs DC Highlights: गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 में जीत की पटरी पर लौट आई है। जीटी ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 विकेट से विजयी परचम फहराया। डीसी ने 294 रनों का टारगेट 19.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर चेज किया। जोस बटलर ने 54 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रनों की पारी खेली। उन्होंने साई सुदर्शन (36) के साथ 60 और शेरफेन रदरफोर्ड (43) के संग 119 रनों की साझेदारी कर जीटी को मजबूती स्थिति में बनाए रखा। स्टार्क आखिरी ओवर में पुरानी कहानी नहीं दोहरा सके। उन्होंने राजस्थान के सामने 9 रन डिफेंड किए थे लेकिन वह आज 10 रनों का बचाव नहीं कर पाए। राहुल तेवतिया (3 गेंदों में नाबाद) ने स्टार्क के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर जीटी को जीत की दहलीज पार कराई।
पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जीटी को पहला झटका कप्तान शुभमन गिल (7) के रूप में लगा, जो दूसरे ओवर में करुण नायर के हाथों रन आउट हुए। गुजरात टाइटंस ने 5वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार किया और पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए। दिल्ली की पारी की बात करें तो उनके टॉप स्कोरर कप्तान अक्षर पटेल रहे जिन्होंने 39 रनों की पारी खेली। हैरानी की बात यह है कि टीम किसी भी खिलाड़ी के अर्धशतक के बिना 200 के पार पहुंचने में कामयाब रही है। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए सबसे सफल गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रहे जिन्होंने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। इसी के साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने नूर अहमद से पर्पल कैप भी छीनी।
DC 203/8 (20)
GT 204/3 (19.2)
19 Apr 2025, 07:44:29 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: जीटी ने सात विकेट से जीता मैच
DC vs GT IPL Live Cricket Score: गुजरात ने सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया है। तेवतिया ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी पर चौका लगाकर जीटी को जीत दिलाई। तेवतिया 11 और बटलर 97 रन बनाकर नाबाद रहे।
19 Apr 2025, 07:38:49 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: रदरफोर्ड हुए आउट
DC vs GT IPL Live Cricket Score: जीटी का तीसरा विकेट शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में गिरा है। उन्हें मुकेश कुमार ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टार्क के हाथों लपकवाया। रदरफोर्ड ने 34 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली। बटलर 97 और राहुल तेवतिया 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। जीटी को 20वें ओवर में जीत के लिए 10 रनों की दरकार है।
19 Apr 2025, 07:16:07 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: दिल्ली को 46 रनों की जरूरत
DC vs GT IPL Live Cricket Score: दिल्ली को आखिरी चार ओवर में 46 रनों की जरूरत है। बटलर ने स्टार्क द्वारा डाले गए 15वें ओवर में लगातार पांच चौके लगाए। वह 42 गेंदों में 77 रन बना चुके हैं। रदरफोर्ड 31 पर हैं।
19 Apr 2025, 07:00:22 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: बटलर ने ठोका 22वां अर्धशतक
DC vs GT IPL Live Cricket Score: जेस बटलर ने 32 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली है। उन्होंने मोहित शर्मा के 13वें ओवर में चौका लगाकर पचासा बनाया। यह बटलर के आईपीएल करियर का 22वां अर्धशतक है। मोहित ने ओवर में 18 रन लुटाए। बटलर 52 और शेरफेन रदरफोर्ड 31 रन बनाकर क्रीज पर है।
19 Apr 2025, 06:39:23 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस 9 ओवर के बाद 85/2
DC vs GT IPL Live Cricket Score: स्ट्रेटेजिक टाइम आउट का समय हो गया है। 9 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 85 रन है। जोस बटलर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 22 गेंदों पर 38 के निजी स्कोर पर है। वह आसानी से इस टारगेट को चेज कर सकते हैं, बस उन्हें दूसरे छोर पर किसी का साथ चाहिए। अब देखना होगा रदरफर्ड उनका कितना साथ दे पाते हैं।
19 Apr 2025, 06:35:24 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: कुलदीप यादव ने आते ही मचाया धमाल, साई सुदर्शन हुए आउट
DC vs GT IPL Live Cricket Score: अपने स्पेल का पहला ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने तीसरी ही गेंद पर खतरनाक दिख रहे साई सुदर्शन को 31 के निजी स्कोर पर आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को दूसरी सफलता दिलाई। अब गुजरात टाइंटस की उम्मीदें जोस बटलर पर टिकी है।
19 Apr 2025, 06:27:41 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: पावरप्ले रहा गुजरात टाइटंस के नाम
DC vs GT IPL Live Cricket Score: 204 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पहले 6 ओवर का गेम गुजरात टाइटंस के नाम रहा है। टीम ने भले ही शुभमन गिल के रूप में एक विकेट खोया हो, मगर इसके बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर ने रनों की रफ्तार नहीं रुकने दी। इस दौरान गुजरात ने 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बोर्ड पर लगाए।
19 Apr 2025, 06:18:57 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: जोस बटलर ने भी खोले हाथ, गुजरात टाइटंस 50 के पार
DC vs GT IPL Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस की पारी का 5वां ओवर लेकर आए विपराज निगम को जोस बटलर ने नापा। दूसरी और तीसरी गेंद पर उन्होंने दो बैक टू बैक छक्के लगाकर गुजरात के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया।
19 Apr 2025, 06:16:20 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: साई सुदर्शन से अक्षर पटेल भी नहीं बच पाए
DC vs GT IPL Live Cricket Score: पारी का चौथा ओवर लेकर आए अक्षर पटेल भी साई सुदर्शन से नहीं बच पाए। उनकी पहली ही गेंद पर साई ने छक्के लगाया, वहीं तीसरी गेंद पर जोस बटलर ने चार रन बटोरे। 4 ओवर में गुजरात 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन। अब विपराज निगम अटैक पर आए हैं।
19 Apr 2025, 06:07:19 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: साई सुदर्शन ने मिचेल स्टार्क को धोया
DC vs GT IPL Live Cricket Score: पारी का तीसरा ओवर लेकर आए मिचेल स्टार्क को साई सुदर्सन ने पहले दो गेंदों पर बैक टू बैक चौके लगाए। वह 7 गेंदों पर इसी के साथ 15 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन को लंबी पारी खेलनी होगी।
19 Apr 2025, 06:00:18 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस की पारी का हुआ आगाज, शुभमन गिल और साई सुदर्शन मैदान पर
DC vs GT IPL Live Cricket Score: 204 रनों के टारगेट का पीछा करने साई सुदर्शन और शुभमन की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर से 8 रन खर्च किए। इस ओवर में साई सुदर्शन ने आखिरी गेंद पर चौका लगाया। वहीं दूसरा ओवर लेकर आए मुकेश कुमार का स्वागत शुभमन गिल ने भी चौके के साथ किया। गुजरात को इसी तरह की शुरुआत की उम्मीद है।
19 Apr 2025, 05:41:37 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 204 रनों का टारगेट
DC vs GT IPL Live Cricket Score: साई किशोर ने आखिरी ओवर में मात्र 9 रन खर्च किए, हालांकि इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 200 पार पहुंचने में कामयाब रही। गुजरात टाइटंस को यह मैच जीतने के लिए 204 रन बनाने होंगे।
19 Apr 2025, 05:32:29 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस पर लगी पनेल्टी, इशांत शर्मा के मैदान छोड़ने पर बवाल
DC vs GT IPL Live Cricket Score: स्लो ओवर रेट के चलते गुजरात टाइटंस पर पेनेल्टी लगी है। वहीं पारी के आखिरी ओवर से पहले इशांत शर्मा के मैदान के बाहर जाने पर बवाल मचा। दरअसल, एक गेंदबाज ओवर खत्म होने के तुरंत बाद मैदान नहीं छोड़ सकता। हालांकि आशीष नेहरा ने अंत में दिमाग चलाया और इशांत को रदरफोर्ड से बतौर इंपैक्ट प्लेयर रिप्लेस कियाय।
19 Apr 2025, 05:25:47 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: इशांत शर्मा ने भी खोला विकेट का खाता
DC vs GT IPL Live Cricket Score: 19वें ओवर में इशांत शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स को 7वां झटका देकर अपने विकेट का खाता खोल लिया है। अभी तक उन्होंने 17 ही रन खर्च किए हैं। आशुतोष शर्मा अभी भी 14 गेंदों पर 34 रन बनाकर क्रीज पर है।
19 Apr 2025, 05:16:51 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल्ली कैपिटल्स को दिए बैक-टू-बैक झटके
DC vs GT IPL Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस की पारी का 17वां ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली गेंद पर अक्षर पटेल को तो दूसरी गेंद पर विपराज निगम को आउट किया। जोस बटलर ने विपराज का शानदार कैच लपका। दिल्ली कैपिटल्स के 6 विकेट गिर चुके हैं।
19 Apr 2025, 05:07:26 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: आशुतोष शर्मा ने खोले हाथ
DC vs GT IPL Live Cricket Score: अरशद खान के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आशुतोष शर्मा ने मिड विकेट की दिशा में शानदार छक्का लगाया। अब दिल्ली को 200 पार जाने की उम्मीद लग रही है।
19 Apr 2025, 05:00:24 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: अक्षर पटेल को लगी चोट
DC vs GT IPL Live Cricket Score: अरशद खान के 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में अक्षर पटेल चोटिल हो गए हैं। अहमदबाद की भीषण गर्मी में वह लगातार बैटिंग कर रहे हैं। दूसरा रन लेते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर उनका पैर फिसल गया। फीजियो मैदान पर हैं।
19 Apr 2025, 04:53:42 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: मोहम्मद सिराज ने किया ट्रिस्टन स्टब्स का शिकार
DC vs GT IPL Live Cricket Score: पहले स्पेल में महंगे साबित हुए मोहम्मद सिराज ने दूसरे स्पेल में आते ही गुजरात टाइटंस को विकेट दिलाई। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने सेट बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को 31 के निजी स्कोर पर आउट किया।
19 Apr 2025, 04:48:21 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: राशिद खान महंगे साबित हुए
DC vs GT IPL Live Cricket Score: राशिद खान का जादू आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं चला। 4 ओवर के कोटे में इस अफगानी गेंदबाज ने बिना कोई विकेट लिए 38 रन खर्च किए। 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन। क्या गुजरात टाइटंस उन्हें 200 के अंदर रोक पाएगा।
19 Apr 2025, 04:45:24 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: ट्रिस्टन स्टब्स ने राशिद खान को जड़ा छक्का
DC vs GT IPL Live Cricket Score: गुजरात टाइटंस की पारी का 14वां ओवर लेकर आए राशिद खान की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने सामने की तरफ लंबा छक्का लागाया। अगली गेंद पर वह फिर बड़ा शॉट लगाने गए मगर राशिद खान से उनका कैच छूठ गया। ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने उन्हें नहीं बख्शा डीप मिड विकेट में ओवर का दूसरा छक्का लगाया।
19 Apr 2025, 04:36:27 PM IST
DC vs GT IPL Live Cricket Score: 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स 122/3
DC vs GT IPL Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स के रनों की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है, मगर अभी भी उनका नेट रन रेट 10 के पार है। स्टब्स और अक्षर से अब थोड़ी आक्रामक बैटिंग की उम्मीद रहेगी।
19 Apr 2025, 04:29:19 PM IST
GT vs DC IPL Live Cricket Score- इशांत शर्मा आए अटैक पर
GT vs DC IPL Live Cricket Score- गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा को 11वें ओवर में अटैक पर लगाया है। अब देखना होगा कि इशांत क्या कमाल करते हैं।
19 Apr 2025, 04:23:35 PM IST
GT vs DC IPL Live Cricket Score: दिल्ली कैपिटल्स के 100 रन पूरे
GT vs DC IPL Live Cricket Score: 9 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने 100 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। क्रीज पर अक्षर पटेल के साथ ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं।
19 Apr 2025, 04:20:40 PM IST
GT vs DC IPL Live Cricket Score- प्रसिद्ध कृष्णा ने किया करुण नायर का शिकार
GT vs DC IPL Live Cricket Score- 9वां ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा की दूसरी गेंद पर करुण नायर थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री बटोरना चाहते थे, मगर इस बार नजाकत उनके काम नहीं आई और अरशद खान ने आसान सा कैच पकड़ उन्हें 31 के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
19 Apr 2025, 04:14:09 PM IST
GT vs DC IPL Live Score- अरशद खान की जगह राशिद खान आए अटैक पर
GT vs DC IPL Live Score- प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी के 7वें ओवर में 9 रन दिए। अक्षर पटेल ने उनकी आखिरी गेंद पर चौका लगाया। अब अटैक पर राशिद खान आए हैं। शुभमन गिल को इस स्पिनर से जल्द से जल्द एक विकेट की उम्मीद रहेगी.
19 Apr 2025, 04:06:40 PM IST
GT vs DC IPL Live Score- नहीं रुक रहे करुण नायर
GT vs DC IPL Live Score- करुण नायर को अभी तक स्ट्राइक काफी कम मिली है, मगर जब भी उन्हें मौका मिला है उन्होंने रन बनाने का मौका नहीं छोड़ा। पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने अरशद खान को एक चौका और छक्का लगाया। नायर इसी के साथ 9 गेंदों पर 19 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए।
19 Apr 2025, 04:02:14 PM IST
GT vs DC IPL Live Score- प्रसिद्ध कृष्णा ने किया केएल राहुल का शिकार
GT vs DC IPL Live Score- पारी का पांचवां ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा ने केएल राहुल को LBW आउट कर गुजरात टाइटंस को दूसरी सफलता दिलाई। राहुल ने 14 गेंदों पर 28 रन बनाए। अब करुण नायर का साथ देने कप्तान अक्षर पटेल आए हैं।
19 Apr 2025, 03:56:13 PM IST
GT vs DC IPL Live Score- दिल्ली कैपिटल्स 50 के पार
GT vs DC IPL Live Score- केएल राहुल ने अरशद खान की चौथी और पांचवीं गेंद पर बैक टू बैक चौके लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन के पार पहुंचा दिया है। डीसी ने 4 ओवर में अभी तक 13 की औसत से रन बनाए हैं। केएल राहुल 10 गेंदों पर 22 तो करुण नायर 5 गेंदों पर 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। गुजरात टाइटंस ने बॉलिंग में बदलाव किया है। महंगे साबित हो रहे मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा अटैक पर आए हैं।
19 Apr 2025, 03:51:24 PM IST
GT vs DC IPL Live Score- करुण नायर ने भी खोले हाथ
GT vs DC IPL Live Score- गुजरात टाइटंस के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर करुण नायर भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने थर्ड मैन के ऊपर से छक्का लगाया। मोहम्मद सिराज ने अपने पहले दो ओवर में 33 रन खर्च करे। आज अहमदाबाद में मिया मैजिक नहीं चला।
19 Apr 2025, 03:47:37 PM IST
GT vs DC Live Score- अभिषेक पोरेल के बाद मोहम्मद सिराज पर बरसे केएल राहुल
GT vs DC Live Score- गुजरात टाइटंस के पहले ओवर में मोहम्मद सिराज की पिटाई अभिषेक पोरेल ने की थी। जब यह गेंदबाज तीसरे ओवर में वापस आया तो केएल राहुल ने उन्हें लपेटा। राहुल ने डीप पॉइंट की दिशा में चौका लगाने के बाद उन्हें लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का लगाया।
19 Apr 2025, 03:41:42 PM IST
GT vs DC Live Score- अरशद खान ने किया अभिषेक पोरेल का शिकार
GT vs DC Live Score- दूसरा ओवर लेकर आए अरशद खान ने गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिखाई। खतरनाक दिख रहे अभिषेक पोरेल 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। मिड ऑन की दिशा में मोहम्मद सिराज ने आसान सा कैच लपका। दिल्ली को 23 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। अब करुण नायर का साथ देने केएल राहुल आए हैं।
19 Apr 2025, 03:37:33 PM IST
GT vs DC Live Score- अभिषेक पोरेल ने खोले मोहम्मद सिराज के धागे
GT vs DC Live Score- मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर से कुल 16 रन लुटाए। अभिषेक पोरेल ने उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर सामने की तरफ एक और शानदार चौका लगाया। पोरेल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। गुजरात टाइटंस की पारी का दूसरा ओवर अरशद खान डालेंगे।
19 Apr 2025, 03:34:57 PM IST
GT vs DC Live Score-- अभिषेक पोरेल ने चौके के साथ खोला खाता
GT vs DC Live Score- गुजरात टाइटंस के लिए पारी का पहला ओवर लेकर आए मोहम्मद सिराज ने पहली दो गेंदें वाइड डाली। इसके बाद अभिषेक पोरेल ने उनको बैक टू बैक दो बाउंड्री लगाई। दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका लगाने के बाद उन्होंने स्क्वॉयर लेग की दिशा में शानदार छक्का लगाया।
19 Apr 2025, 03:30:26 PM IST
GT vs DC Live Score- दिल्ली कैपिटल्स की पारी का हुआ आगाज
GT vs DC Live Score- दिल्ली कैपिटल्स की पारी का आगाज करने अभिषेक पोरेस के साथ इस बार करुण नायर आए हैं। देखते हैं ओपनिंग करते हुए नायर क्या कमाल करते हैं।
19 Apr 2025, 03:09:00 PM IST
GT vs DC Live Score- गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, देखें प्लेइंग XI
GT vs DC Live Score- दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुमभन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा
19 Apr 2025, 02:33:11 PM IST
GT vs DC Live Score- गुजरात टाइटंस संभावित XI
GT vs DC Live Score- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रिसिध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
19 Apr 2025, 01:54:31 PM IST
GT vs DC Live Score- गुजरात बनाम दिल्ली का कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
GT vs DC Live Score- गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक 5 मैच खेले गए हैं जिसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। जीटी ने इस दौरान 2 तो डीसी ने 3 मैच जीते हैं।
19 Apr 2025, 01:31:00 PM IST
GT vs DC Live Score- क्या फाफ डु प्लेसी खेलेंगे आज का मैच?
GT vs DC Live Score- फाफ डु प्लेसिस की रिकवरी सही दिशा में है और उनके इस मैच में खेलने की पूरी संभावना है। कुलदीप यादव पर भी चोट का खतरा मंडरा रहा है, हालांकि इसके गंभीर होने की उम्मीद नहीं है।
19 Apr 2025, 12:51:45 PM IST
GT vs DC Live Score- राशिद खान वर्सेस केएल राहुल
GT vs DC Live Score- राशिद खान जीटी के लिए केएल राहुल के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैचअप साबित हो सकते हैं, लेग स्पिनर ने 47 गेंदों में तीन बार बल्लेबाज को आउट किया है।
19 Apr 2025, 12:26:30 PM IST
GT vs DC Live Score- कगिसो रबाडा कब लौटेंगे?
GT vs DC Live Score- जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे गुजरात टाइटंस को तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की कमी और खल रही है। दरअसल, साउथ अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज इमरजेंसी के कारण बीच सीजन में ही घर लौट गया है। रबाडा टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं, मगर उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।