MP: महिला-प्रेमी को गंदी हालत में देख भड़का परिवार, पहले पीटा फिर तलवार से काटा प्राइवेट पार्ट
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक शादीशुदा महिला से कथित अवैध संबंधों के शक में आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर तलवार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक शादीशुदा महिला से कथित अवैध संबंधों के शक में आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर तलवार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस खौफनाक और सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है।
युवक को गंभीर हालत में सुसनेर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे आगर से उज्जैन रेफर कर दिया गया है। इस मामले को लेकर सुसनेर थाना पुलिस ने महिला के पति सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति को गिरिफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
आरोप है कि, आगर मालवा जिले के बडौद थाना क्षेत्र के ग्राम नाना देहरिया बीजा में 35 वर्षीय युवक पर आधा दर्जन के करीब लोगों ने मिलकर तलवार से हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक नगरी-सुसनेर मार्ग पर एक ढाबे के सामने गांव में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इस दौरान महिला के परिजनों ने युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद महिला के पति सहित अन्य परिजनों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान युवक ने वाहन से भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसका पीछा कर चाकू से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया और वहां से भाग गए।
बताया जा रहा है कि इस दौरान युवक घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोग उसे सुसनेर के सरकारी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सुसनेर पुलिस हरकत में आई और जानकारी के आधार पर एफईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
सुसनेर थाना प्रभारी केसर सिंह राजपूत ने बताया कि महिला और युवक एक ही गांव के हैं। युवक और आरोपी सभी लोग खेती-किसानी का काम करते हैं। हमले की वजह अवैध संबंधों को लेकर पुरानी रंजिश थी। गौरतलब है कि, करीब 6 महीने पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका था। उस वक्त गांव के एक मंदिर में समझौता हुआ था कि आगे से वह महिला से कोई संबंध नहीं रखेगा। इसके बावजूद उसने महिला से मिलना जारी रखा। शुक्रवार को युवक ने महिला को खेत पर बुलाया था, जहां उसके परिवारवालों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान परिवार के कुछ अन्य लोग भी वहां आ गए और युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस की पूछताछ में घायल युवक ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर 6 लोगों ने तलवार और अन्य धारदार हथियार से हमला किया। वहीं उसने महिला से अवैध संबंध होने की बात भी कबूली है। हालांकि, पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट : विजेन्द्र यादव
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।