अररिया: पाट गोदाम में लगी आग, 65 टन पाट और गेहूं राख
रानीगंज में बुधवार रात गोदाम में आग लगने से 70 लाख रुपये से अधिक का पाट, गेंहू और अन्य अनाज जलकर राख हो गए। आग को बुझाने में दमकल की दो गाड़ियों को आठ घंटे लगे। गोदाम का ताला टूटा हुआ था, जिससे आशंका...

रानीगंज। बुधवार की देर रात रानीगंज भरगामा मार्ग पर सरवाहा पुल के समीप बने एक गोदाम में आग लगने से 70 लाख रुपये से अधिक का पाट, गेंहू व अन्य अनाज जलकर राख हो गये। आग बुधवार को देर रात करीब साढ़े 12 बजे लगी थी। आग इतनी भयावह थी कि दमकल की दो गाड़ियों को इसे बुझाने में गुरुवार दिन के दस बज गए। दमकल की दो गाड़ियों की मदद से करीब आठ घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू पाया गया। लेकिन तबतक आग में सबकुछ जलकर राख हो चुकी थी। अगलगी की घटना को लेकर पीड़ित रामनिवास पोद्दार ने बताया कि वे घर से बाहर थे। रात के साढ़े 12 बजे मोबाइल पर कई लोगों के कॉल थे। रात में ही गोदाम में आग लगने की घटना की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही वहां से निकल गए। सुबह छह बजे जब गोदाम पहुंचे तो दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी। आसपास के लोगों से अगलगी की घटना के बारे में पता करने पर बताया गया कि गोदाम का ताला टूटा था और दरवाजा खुला था। आशंका है की किसी ने आग लगाई है। उन्होंने बताया कि गौदाम में पहले से करीब 70 टन पाट, व गेंहू, धान आदि खरीदकर रखे थे। पाट व अनाज की कीमत 70 लाख के आसपास बताई जा रही है। इधर गुरुवार को घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जुटी थी। दमकल की दो गाड़ियों ने आठ घंटो की मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।