अररिया : सिकटी बरदाहा के सीएसपी संचालक दो दिन से लापता
सिकटी के बरदाहा थाना क्षेत्र के ढट्ठा चौक निवासी स्टेट बैंक सीएसपी संचालक नीरज कुमार सिंह गुरुवार सुबह 6:15 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए। उनका मोबाइल भी घर पर रह गया। परिवार ने आसपास खोजबीन की,...

सिकटी। एक संवाददाता सिकटी प्रखंड के बरदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढट्ठा चौक निवासी स्टेट बैंक सीएसपी संचालक नीरज कुमार सिंह गुरुवार सुबह से लापता हैं। वह गोपाल सिंह का बेटा है। परिजनों ने बताया कि गुरूवार सुबह 6:15 बजे अपने घर से किसी को कुछ बताये बिना निकल गया था। अपनी मोबाइल भी घर मे छोड़ गये थे। इसके बाद से अब तक उनका कोई अता पता नहीं चल सका है। जहां उनके परिवार मे कोहराम मचा है। परिजनों द्वारा आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, परंतु कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उनके परिजनों ने इस घटना की सूचना बरदाहा थानाध्यक्ष को देकर खोजने की गुहार लगायी है।
थानेदार ने मामले की छानबीन की बात कही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।