खरीक में आम चुनने निकली महिला का मिला क्षत-विक्षत शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
तुलसीपुर बहियार में एक बासा के पास बहियार से शव बरामद चार दिन से

नवगछिया, निज संवाददाता। चार दिनों से लापता महिला का क्षत-विक्षत शव बुधवार को खरीक थाना के तुलसीपुर बहियार से बरामद हुआ। 14 जून के तड़के तीन बजे एनएच-31 स्थित एक गांव निवासी 50 वर्षीय महिला आम चुनने के लिए पड़ोस की तीन अन्य महिला के साथ निकली। एक बार घर वापस भी आयी लेकिन फिर बगीचा निकल गई। इसके बाद वापस नहीं लौटी। महिला के परिवार वालों ने तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। दो दिनों की तलाश के बाद सोमवार को महिला के पति ने थाना में गुमशुदगी की आवेदन दिया। पुलिस ने मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
इसी बीच बुधवार की दोपहर घर से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित तुलसीपुर बहियार में एक बासा से करीब 100 मीटर की दूरी पर झाड़ी में महिला का शव मिला। ग्रामीणों ने महिला के परिजनों ने जानकारी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार, गश्ती पदाधिकारी मो. जियाउल इस्लाम खां, मो. शकील अहमद खां, पीएसआई सौरभ कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश भी घटना स्थल पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। बासा के अंदर कमरे में खून के निशान महिला का शव पूरी तरह काला हो चुका था और काफी बदबू कर रहा था। आशंका है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों ने शव को पूरी तरह नष्ट करने के लिए एसिड या अन्य कोई पदार्थ महिला के शरीर पर छिड़क दिया होगा। महिला जो झोला लेकर आम चुनने के लिए घर से निकली थी, वही आम से भरा झोला भी शव के पास से बरामद हुई है। आशंका यह भी महिला की हत्या के पूर्व उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया होगा। महिला का कपड़ा भी क्षत-विक्षत था। बासा के अंदर कमरे में खून के निशान और जमीन पर छिड़का बलुही मिट्टी मिली है। जिसके कारण आशंका है कि महिला के साथ बासा के अंदर ही पहले दुष्कर्म किया गया है, उसके बाद हत्या कर शव को ठिकाना लगाया गया है। वहीं, महिला के साथ आम चुनने गई महिला के पड़ोस की अन्य तीन महिला कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही है। जिसके कारण परिजन इन महिलाओं की भूमिका पर भी संदेह जता रहे हैं। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने खरीक थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किन्तु, मामले की जांच के दौरान महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर घटना की बारिकी के साथ जांच कर रही है। वहीं, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही मामले उद्भेदन कर लिया जाएगा। किसी भी कीमत पर दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। चार दिनों से बासा पर नहीं दिखा है बासा मालिक ग्रामीणों ने बताया कि 14 जून की सुबह से महिला लापता थी। 15 जून से बासा मालिक अपने बासा पर नहीं दिखा है। जबकि, वह हर दिन देर रात तक अपने बासा पर रहता था। बुधवार को शव मिलने की सूचना पर पुलिस आने के बाद भी वह अपने बासा पर नहीं पहुंचा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।