सावन में जन्में बच्चे को दें टॉप 10 यूनिक नाम, बारिश की बूंदों की तरह मन को देंगे सुकून
अगर आप सावन का मौसम बेहद पसंद करते हैं और अपने बच्चे का नाम भी सावन की बारिश की बूंदों पर रखना चाहते हैं तो ये टॉप 10 यूनिक बेबी नेम्स आइडिया आपके काम आ सकते हैं।

सावन का मौसम आते ही उदास मन भी उत्साह से भर जाता है। बारिश की बूंदे तन और मन को भिगोकर सुकून का अहसास करवाती हैं। अगर आप सावन का मौसम बेहद पसंद करते हैं और अपने बच्चे का नाम भी सावन की बारिश की बूंदों पर रखना चाहते हैं तो ये टॉप 10 यूनिक बेबी नेम्स आइडिया आपके काम आ सकते हैं। सावन को बारिश के लिए ही जाना जाता है इसलिए बारिश से जुड़े नाम आप अपने बच्चे के लिए देख सकते हैं। बेबी नेम लिस्ट में शामिल हर नाम बेहद अलग और सुनने में बेहद क्यूट है।
सावन में जन्में बच्चों के लिए टॉप 10 खूबसूरत नाम
लड़कों के लिए नाम
मेघायन – बादलों की यात्रा
मेघाक्ष- बादलों वाला
वरुण- जल और बारिश का देवता
तारांश- बारिश के बूंदों का प्रकाश
आइरिस- आइरिस एक ग्रीक नाम है। जिसका मतलब इंद्रधनुष होता है।
वर्षक- बरसात करने वाला
नील- नील बेटे को दिया जाने वाला एक आइरिश नाम है। नील का मतलब होता है बादल।
मेहुल- मेहूल काफी यूनिक नेम हैं। बेटे के लिए आप मेहुल पसंद कर रख सकते हैं। इसका मतलब वर्षा होता है ।
वर्शल- वर्शल का मतलब वर्षा या बारिश होता है। बेटे के लिए यह नाम पसंद कर सकते हैं।
मुकिल- आप अपने बेटे को मुकिल नाम दे सकते हैं। इस नाम का मतलब बादल होता है।
लड़कियों के लिए नाम
अमाया-अमाया एक अरबी नाम है। अरब में रात में बारिश होने को अमाया कहते है।
किसा- लड़कियों के लिए यह नाम बहुत पसंद किया जाता है। किसा का मतलब बारिश होता है।
वर्षा – बारिश से प्रेरित
ऋतुजा – ऋतु से उत्पन्न
रेवा-लड़कियों पर यह नाम बेहद क्यूट लगता है। इस नाम का मतलब बारिश होता है।
चारुहासिनी – वसंत की तरह मुस्कराती
रीहम- बेबी गर्ल के लिए पसंद किया जाने वाला रीहम नाम अरबी है, जिसका मतलब हल्की बारिश होता है।
मेघना-इस नाम का मतलब बादल या नदी से जुड़ा हुआ है। यह नाम बारिश लाने वाले बादलों की छवि को दर्शाता है।
बरखा-बरखा का मतलब बारिश होता है। बारिश को पसंद करने वाले लोग अपनी बेटी को बरखा नाम दे सकते हैं।
वृष्टि- वृष्टि नाम का मतलब बारिश होता है। अगर आपको बारिश बहुत पसंद है, तो अपनी बेटी को वृष्टि नाम दे सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।