मधेपुरा: नशे की हालत में दो लोगों को किया गिरफ्तार
ग्वालपाड़ा में थाना पुलिस ने दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पहले आरोपी जगदीश यादव को नशे में हंगामा करते पकड़ा गया, जबकि रंजीत कुमार ट्रैक्टर चलाते हुए नशे में था और...

ग्वालपाड़ा। थाना पुलिस ने अलग - अलग जगहों से दो पियक्कड़ को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी जगदीश यादव अमौना बिशनपुर गांव का रहने वाला है। बीते शनिवार को उसे ब्लॉक परिसर में नशे की हालत में पकड़ा गया। वह नशे में हंगामा कर रहा था। दूसरे पियक्कड़ को रविवार को दिवा गश्ती के क्रम में पकड़ा गया। आरोपी रंजीत कुमार थाना क्षेत्र के राजपुर सरसंडी वार्ड 6 का रहने वाला है। वह नशे की हालत ट्रैक्टर चला रहा था। पुलिस वाहन को देखते ही वह भागने लगा। कुछ दूर खदेड़ कर उसे पकड़ लिया गया।
जांच में शराब पीने की पुष्टि हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।