पूर्णिया : 6.160 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
पूर्णिया के हाउसिंग कॉलोनी में पुलिस ने शबिना खातुन नाम की एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 58 पुड़िया स्मैक बरामद हुए हैं। महिला ने बताया कि वह दो भाइयों से स्मैक खरीदकर बेचती...

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केहाट थाना के हाउसिंग कॉलोनी में पुलिस ने छापामारी कर एक अधेड़ महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान हाउसिंग कॉलोनी निवासी शबिना खातुन उर्फ बौसी वाली (55) के रूप में हुई है। उसके पास से स्मैक की 58 पुड़िया बरामद किया गया है, जिसका कुल वजन 6.160 ग्राम है। महिला ने पुलिस को बताया है कि हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले दो भाइयों मो बादशाह एवे मो छोटू अंसारी से वह कम कीमत में स्मैक खरीदकर ऊंचे दामों में बेचती है। पुलिस ने दोनों के घर में छापेमारी की, परन्तु दोनों भागने में सफल रहे। महिला को पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले आई। आसपास के लोगों का कहना है कि हाउसिंग कॉलोनी में स्मैक का बड़ा कारोबार होता है। जिसके चलते नशेड़ियों एवं धंधेबाजों का यहां अड्डा जमा रहता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।