सन्हौला में हुई 14.4 मिमी बारिश, शहर में एक बूंद तक नहीं
भागलपुर में शुक्रवार रात को सन्हौला क्षेत्र में 14.4 मिमी बारिश हुई, जबकि शहर में बारिश नहीं हुई। शनिवार को न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट आई, अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम...

भागलपुर। शुक्रवार की आधी रात के करीब जहां जिले के सन्हौला क्षेत्र में 14.4 मिमी बारिश हुई तो वहीं शहर में बारिश की एक बूंद तक नहीं पड़ी। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं शनिवार को दिन में धूप की तपिश कम रही लेकिन उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 मई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
इस दौरान गरज के साथ जिले के एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।