कर्मचारियों ने फिर से शुरू की कलम बंद हड़ताल
आजमनगर एक संवाददाता प्रदेश गोप गुट के आह्वान पर आजमनगर प्रखंड के राजस्व कर्मचारियों

आजमनगर एक संवाददाता प्रदेश गोप गुट के आह्वान पर आजमनगर प्रखंड के राजस्व कर्मचारियों के द्वारा कलम बंद हड़ताल कर दिए जाने से दाखिल खारिज सहित राजस्व से संबंधित आम लोगों से जुड़ा कार्य ठप हो गया है। आम लोग अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी राजस्व कर्मचारियों द्वारा कलम बंद हड़ताल किए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारियों में विकास कुमार नीरज कुमार प्रभात कुमार सुनील पासवान आदि ने बताया कि प्रदेश संगठन गोप गुट के आह्वान पर 17 सूत्री मांगों के समर्थन में कलम बंद हड़ताल किया गया है। इससे पूर्व कलम बंद हड़ताल किए जाने के बाद बिहार सरकार के द्वारा मांगों को पूरा करने हेतु आश्वासन दिया गया था, परंतु बिहार सरकार के द्वारा मनमानी किया जा रहा है।
इस बाबत फिर से17 सूत्री मांगों के समर्थन में कलम बंद हड़ताल आरंभ कर दी गई है। 17 सूत्री मांगों में से मुख्य मांग कर्मचारियों का अपने गिरीह जिला के भीतर तबादला होना शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।