दो डिग्री सेल्सियस उछला दिन का पारा, दिन में छूटे पसीने
भागलपुर में पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सोमवार की सुबह से धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 12 May 2025 12:50 PM

भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई तो रविवार के मुकाबले सोमवार की रात कुछ कम दहकी। वहीं सोमवार की सुबह से ही धूप व उमस ने लोगों का हाल बुरा कर रखा था। दोपहर 12 बजे तक शहर की सड़कें सूनी तो बाजार खाली-खाली दिख रहा था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार तक लू चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।