मीनाक्षी ने फीस के चक्कर में छोड़ी थी यह फिल्म, माधुरी ने की तो 50 हफ्ते थिएटर से नहीं उतरी मूवी
Bollywood Kissa: माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की कुछ सबसे कामयाब एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें यह फिल्म किस्मत से मिली थी जब मीनाक्षी ने फीस के चक्कर मे यह फिल्म छोड़ दी।

Pehchaan Kaun: अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' ब्लॉकबस्टर हिट थी। फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। मेकर्स मीनाक्षी शेषाद्रि को लीड एक्ट्रेस लेना चाहते थे। लेकिन उनके साथ फीस को लेकर काफी बातचीत हुई और लेकिन डील क्लोज नहीं हो पाई। इसके बाद मेकर्स माधुरी के पास पहुंचे जो कि तब इंडस्ट्री में नई थीं। यहां तक कि अनिल कपूर को भी माधुरी दीक्षित की आर्ट एंड क्राफ्ट पर शक था। लेकिन जब अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित को लीड एक्ट्रेस लेकर यह फिल्म बनाई गई तो कमाल ही हो गया। यह ब्लॉकबस्टर हिट रही और सिनेमाघरों में 50 हफ्ते तक टिकी रही।
आदित्य पंचोली करने वाले थे लीड रोल
माधुरी का जो गाना आज तक एवरग्रीन हिट है, उसकी शूटिंग के पहले आनिल कपूर ने कहा था कि माधुरी दीक्षित खूबसूरत हैं लेकिन वह सॉन्ग में कैबरे डांसर जैसी नहीं लग रही हैं। माधुरी दीक्षित ही नहीं गोल्डन जुबली करने वाली इस फिल्म के मेल लीड के लिए अनिल कपूर भी पहली पसंद नहीं थीं। मेकर्स के दिमाग में पहलेआदित्य पंचोली का नाम था, लेकिन फिर अनिल कपूर को फिल्म इसलिए मिली क्योंकि बीच में बोनी कपूर का दखल था। यानि बोनी के कहने पर फिल्म अनिल कपूर को मिली।
ऐसे से माधुरी की झोली में गिरी फिल्म
माधुरी दीक्षित से पहले जब मेकर्स मीनाक्षी के पास पहुंचे तो उनके साथ काफी वक्त बातचीत चली। लेकिन मीनाक्षी शेषाद्रि जो फीस मांग रही थीं उस पर मेकर्स राजी नहीं थे। काफी वक्त तक फीस और शूटिंग की तारीखों को लेकर बातचीत के बाद डायरेक्टर एन. चंद्रा ने माधुरी दीक्षित का रुख किया। माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री में नई-नई थीं और हर शॉट में अपना 100% देने के लिए जानी जाती थीं। एक्ट्रेस का डांस तो जैसे फ्लोर पर आग ही लगा देता था। माधुरी दीक्षित का गाना 'एक दो तीन' इतना बड़ा हिट हुआ कि आज तक सुना जाता है।
रॉकेट की रफ्तार से बढ़ा करियर ग्राफ
इस फिल्म ने माधुरी दीक्षित को इतनी बड़ी स्टार बना दिया कि उनके करियर का ग्राफ रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ने लगा। माधुरी दीक्षित यह फिल्म करने के बाद विदेश चली गई थीं और उन्हें कुछ पता नहीं था कि भारत में क्या चल रहा है। माधुरी दीक्षित जब वापस लौटीं तो बेहिसाब भीड़ एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थी। माधुरी दीक्षित को इस घटना से समझ आ गया कि अब उनके करियर की गाड़ी रफ्तार पकड़ चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।