भागलपुर : बरारी में अज्ञात महिला का शव बरामद
भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के खिरनी घाट में एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की उम्र करीब 40 साल है। शव के पानी में बहकर आने की आशंका जताई जा...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 12 May 2025 12:56 PM

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के खिरनी घाट में सोमवार की सुबह अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। वहां शव होने की सूचना पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। उसके बाद उसका दाह संस्कार करा दिया जाएगा। महिला की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। शव के कहीं और से वहां तक पानी में बहकर आने की आशंका जताई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।