Severe Storm and Rain Causes Extensive Damage to Crops in Bihar गेहूं और मकई के साथ आम के पेड़ को भी हुआ नुकसान, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsSevere Storm and Rain Causes Extensive Damage to Crops in Bihar

गेहूं और मकई के साथ आम के पेड़ को भी हुआ नुकसान

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड में गुरुवार की रात अचानक आयी आंधी और बारिश ने

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 19 April 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
गेहूं और मकई के साथ आम के पेड़ को भी हुआ नुकसान

प्रखंड में गुरुवार की रात अचानक आयी आंधी और बारिश ने किसान सहित आमलोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज हवा ने कई लोगों के अस्थायी झोपड़ी, चदरा उड़ा दी। आम के फसल के साथ-साथ खेत में पड़े फसल को भी काफी क्षति पहुंची है। किसान पानी से बर्बाद हुए फसल बचाने में लगे हुए हैं। मेंगो मेन अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि आंधी और बारिश से आम का फसल प्रभावित हुआ है। कुछ आम के पेड़ के टहनी टूट गए हैं। तेज आंधी से लगभग 25 प्रतिशत आम का फसल गिरकर क्षति हुआ है। तिलकपुर के किसान अमित भारती ने बताया कि गेहूं और मकई की फसल को नुकसान पहुंचा है। गनगनिया पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल ने बताया कि बारिश और आंधी से खेत में पीछे लगाए गए प्याज को लगभग 50 प्रतिशत नुकसान हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।