उल्टा पुल पर लगा भीषण जाम
भागलपुर में गर्मी के चलते लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार को उल्टा पुल पर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस की...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 17 April 2025 01:08 PM

भागलपुर। चिलचिलाती गर्मी में लोगों को प्रतिदिन भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। गुरूवार की दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजे तक उल्टा पुल पर भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जाम के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस की मौजूदगी नहीं रहने के कारण जाम का संकट लोगों को झेलना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।