भागलपुर : मिठाई दुकानदार पर फायरिंग में दूसरा आरोपी दे रहा चकमा
भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में मिठाई दुकानदार अनिल पर फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी पुलिस से बच रहा है। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। एक आरोपी राजा को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 8 June 2025 12:09 PM

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र में मिठाई दुकानदार अनिल पर फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा है। गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। एक आरोपी राजा अवैध हथियार के साथ पकड़ गया है। घटना में इस्तेमाल बुलेट भी बरामद कर लिया गया है। रंगदारी वसूली के लिए दहशत फैलाने को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है पर सफलता नहीं मिल सकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।