खगड़िया: नाटक देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़
खगड़िया के पसराहा थाना में चैती दुर्गा मेला के दौरान 'जयद्रथ वद्ध' नाटक का सफल मंचन किया गया। अदाकारों ने शानदार अभिनय किया और दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक में अभिमन्यु की भूमिका अमन कुमार ने निभाई,...

खगड़िया। जिले के पसराहा थाना के चैती दुर्गा मेला में बुधवार की रात जय मां दुर्गा नाट्य कला परिषद, महद्दीपुर रंगमंच पर जयद्रथ वद्ध नाटक का सफल मंचन किया गया। मंजे हुए अदाकारों के द्वारा धार्मिक नाटक जयद्रथ वद्ध का जीवंत मंचन किया गया। नाटक में अभिमन्यु की भूमिका में अमन कुमार, दुर्योधन की भूमिका में अखिलेश कुमार, द्रोण की भूमिका में महंथ सिंह, युधिष्ठिर की भूमिका में दीपक कुमार शर्मा, भीम की भूमिका में जवाहर सिंह, अर्जून की भूमिका में धर्मेंद्र कुमार, कर्ण की भूमिका में अनंत कुमार, जयद्रथ की भूमिका में डॉ रविन्द्र कुमार व द्रोपदी की भूमिका में संदीप कुमार ने बेहतरीन अभिनय कर दर्शकों को मनमुग्ध कर दिया। नाटक के प्रोन्टियर सुनील मेहता ने बताया कि जयद्रथ वद्ध नाटक में अभिमन्यु द्रोणाचार्य द्वारा बनाए गए चक्रव्यूह में प्रवेश किया था। जयद्रथ ने चक्रव्यूह के अंदर प्रवेश करने वाले मार्ग को रोककर अभिमन्यु को फंसा दिया था और उसकी मृत्यु का कारण बना था। अभिमन्यु की मृत्यु से अर्जुन बहुत दुखी हुए और उन्होंने जयद्रथ का वद्ध किया। नाटक के निर्देशक रणधीर कुमार ने बताया तीसरी रात्रि नागिन और संपेरा नाटक का मंचन किया जाएगा। नाटक में पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा था। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, मेला अध्यक्ष रोहिन सिंह, परमानंद सिंह, पैक्स अध्यक्ष अध्यानंद मेहता, जनार्दन सिंह, सुनील सिंह, सुरेश राही, नागिना सिंह, गोपाल सिंह, पंकज यादव, राजकिशोर कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।