पत्नी की हत्या कर ससुराल पहुंचा पति गिरफ्तार
दलसिंहसराय के मधैपुर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष शिक्षक की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हुए। पुलिस की देरी से लोग आक्रोशित हो गए और एम्बुलेंस पहुंचने में...

दलसिंहसराय, निज संवाददाता। दलसिंहसराय थाने के मधैपुर में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों (एक महिला व एक पुरुष शिक्षक) की मौत एवं पांच लोगों ( एक ऑटो चालक एवं अन्य सभी शिक्षक व शिक्षिका) के घायल होने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पुलिस के आने में हुई देरी को लेकर भीड़ में शामिल लोग आक्रोशित थे। लोगों का कहना था कि हादसे की पुलिस को सूचना दी गई है। बाबजूद घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इस बीच घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लेकिन गम्भीर स्थिति में सड़क पर गिरे जख्मी अमरेंद्र प्रसाद राय को जैसे-तैसे अपने वाहन में लेकर पुलिस वहां से निकल गई। इस दौरान पुलिस का पीछा कर रहे लोगों ने पुलिस वाहन का शीशा तोड़ दिया। बाद में अनुमंडल अस्पताल से पहुंचे कर्मियों ने जख्मी विजय राय, सुनैना कुमारी एवं छोटू कुमार को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल लाया। एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि डायल 112 के पुलिस वाहन को खदेड़ रहे लोगों की भीड़ को देख वे सब भी काफी डर गये थे। एम्बुलेंस निकलने के बाद पुलिस की गश्ती वाहन से गये पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किये जाने की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने हादसे में मृत शिक्षिका कामिनी कुमारी के शव को दलसिंहसराय थाने भेजवाया। भीड़ में शामिल असामाजिक तत्व राशन के सरकारी गेंहू लोड ट्रक में आग लगाने हेतु लोगों को उकसा रहे थे। ऐसा करने से जब पुलिस ने रोका तो लोग डीएसपी से भी उलझ गये तथा पुलिस के साथ हाथापाई की। जिसके बाद हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने सभी को दूर खदेड़ दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।