खगड़िया : स्कूल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
चौथम प्रखंड के मध्य विद्यालय तिलेय टोल में शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। हेडमास्टर राजेश पासवान ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया और सभी शिक्षकों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी दी। इस...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 29 May 2025 05:33 PM

चौथम। चौथम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय तिलेय टोल में गुरुवार को शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान हेडमास्टर राजेश पासवान सहित शिक्षकों द्वारा अलग अलग कई पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। हेडमास्टर राजेश पासवान ने बताया कि स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया है। सब शिक्षकों को अलग अलग पौधा को बचाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर शिक्षक आयुष कुमार अवनीत, सुमन कुमार, शिक्षिका सविता कुमारी, सरिता कुमारी, मोनिका कुमारी, रिंकी कुमारी, सीमा कुमारी आदि मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।