Tragic Discovery 32-Year-Old Woman s Body Found Near Dharhara Railway Station मुंगेर : धरहरा मे रेलवे ट्रैक से एक महिला का क्षतविक्षत शव मिला, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTragic Discovery 32-Year-Old Woman s Body Found Near Dharhara Railway Station

मुंगेर : धरहरा मे रेलवे ट्रैक से एक महिला का क्षतविक्षत शव मिला

धरहरा रेलवे-स्टेशन के पास एक 32 वर्षीय महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। महिला की पहचान अवंतिका के रूप में हुई, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। वह शाम को घर से निकली थी और सुबह स्थानीय लोगों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 5 March 2025 06:08 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेर : धरहरा मे रेलवे ट्रैक से एक महिला का क्षतविक्षत शव मिला

धरहरा,एक संवाददाता। किउल जमालपुर रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे-स्टेशन के पास बुधवार को ट्रैक पर से पुलिस ने एक 32 वर्षीय महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था मे बरामद किया। महिला की पहचान धरहरा गांव निवासी स्व रामानंद सिंह की पुत्री अवंतिका के रूप मे हुई। शव स्टेशन के पूर्वी छोर पोल संख्या 370/0 के पास पाया गया। जानकारी के अनुसार महिला शाम सात बजे घर से निकली थी।इस दौरान घरवालो ने काफी खोजबीन किया। परंतु पता नही चला। सुबह मे शौच के लिए निकले लोगो ने महिला के शव को देखा। उसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व रेल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। रेल पुलिस के अवर निरीक्षक अल्विना हादसा ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।