Tribute to Dr KK Sinha Former Principal of Jawaharlal Nehru Medical College Passes Away जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके सिन्हा का निधन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsTribute to Dr KK Sinha Former Principal of Jawaharlal Nehru Medical College Passes Away

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके सिन्हा का निधन

भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके सिन्हा का निधन पटना के मेदांता अस्पताल में हुआ। उनकी बाइपास सर्जरी पहले ही हो चुकी थी और हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वे 32 साल तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 12 May 2025 04:18 AM
share Share
Follow Us on
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके सिन्हा का निधन

भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके सिन्हा का निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस पटना के मेदांता हास्पिटल में रविवार की सुबह ली। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हेमशंकर ने बताया कि उनकी बाइपास सर्जरी पहले ही हो चुकी थी। करीब डेढ़ माह पहले उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें मायागंज अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज की आस में अपोलो हॉस्पिटल कोलकाता ले जाया गया। वहां से उन्हें एम्स पटना और कुछ दिन पहले उन्हें मेदांता हॉस्पिटल पटना में भर्ती कराया गया। उन्हें एक्सडीआर टीबी के साथ-साथ उनकी किडनी व लीवर दोनों ही फेल हो चुके थे।

वे अपने पीछे दो बेटे राज्यवर्द्धन व डॉ. प्रेमवर्द्धन और पत्नी विजया सिन्हा को छोड़ गये हैं। उनके निधन के बाद उनकी लाश को उनके पैतृक आवास एपी कॉलोनी, गया सोमवार की सुबह आठ बजे ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। मायागंज अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार भगत ने बताया कि डॉ. केके सिन्हा ने 32 साल पहले इसी जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आरएमओ से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। ये उन चुनिंदा चिकित्सकों में से एक रहे, जिन्होंने जिस मेडिकल कॉलेज से अपना कॅरियर शुरू किया और वहीं का प्राचार्य बनने का गौरव हासिल किया। डॉ. केके सिन्हा ने 1976-82 बैच के तहत एमबीबीएस की तो साल 1982-87 बैच के तहत एमडी पीडियाट्रिक की पढ़ाई की। साल 1992 में इन्होंने आरएमओ के रूप में अपने चिकित्सकीय कॅरियर का आगाज किया तो ये 24 मार्च 2004 तक इसी पद पर बने रहे। 25 मार्च 2004 को जेएलएनएमसीएच के शिशु रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, आठ मार्च 2017 को एसोसिएट प्रोफेसर तो नौ दिसंबर 2023 को इसी विभाग के प्रोफेसर बने। विभाग के एचओडी रहे डॉ. आरके सिन्हा रिटायर हो गये तो डॉ. केके सिन्हा इसी विभाग के हेड बना दिये गये। 11 सितंबर 2024 को डॉ. केके सिन्हा को मायागंज अस्पताल का अधीक्षक बनाया गया तो एक फरवरी 2025 को ये जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।