फेसबुक पर बिहार पुलिस के कितने फॉलोअर्स, देश भर में दूसरे नंबर पर; पहले नंबर पर है यह राज्य
- पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इससे बिहार पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ी है।

आमलोगों के बीच बढ़ती विश्वसनीयता के परिणामस्वरूप सोशल मीडिया फेसबुक पर बिहार पुलिस के एक मिलियन (दस लाख) फॉलोअर्स हो गए हैं। साथ ही बिहार पुलिस का फेसबुक पेज अब दस लाख लोगों का परिवार बन गया है।
अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इसमें शामिल करें तो 17 लाख से ज्यादा लोग बिहार पुलिस के पेज को फॉलो कर रहे हैं। फेसबुक पर देशभर में केरल पुलिस पहले स्थान पर है, जबकि बिहार पुलिस दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है।
बुधवार को पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इससे बिहार पुलिस की विश्वसनीयता बढ़ी है।
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर कुल फॉलोअर्स की संख्या के मामले में बिहार पुलिस देश में अब चौथे स्थान पर पहुंच गयी है। कुल फॉलोअर्स के मामले में बिहार पुलिस से आगे अब सिर्फ उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र पुलिस है।