मुंसिफ अभय सिंह ने किया योगदान
बिहारशरीफ के स्थानीय व्यवहार न्यायालय में अभय सिंह को मुंशिफ नियुक्त किया गया है। उन्होंने 5 जून 2023 को पदभार ग्रहण किया और तुरंत सुनवाई शुरू की। यह 30वीं बैच के न्यायिक पदाधिकारी हैं। अधिवक्ताओं ने...

बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। स्थानीय व्यवहार न्यायालय में प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अभय सिंह को सिविल मामलों की सुनवाई के लिए मुंशिफ बनाया गया है। उन्होंने अपना पदभार ग्रहण करते ही सुनवाई शुरू कर दी। ये 30वीं बैच के न्यायिक पदाधिकारी हैं। इन्होंने स्थानीय व्यवहार न्यायालय में पांच जून 2023 को योगदान किया था। इसके पहले वे बांका व्यवहार न्यायालय में न्यायिक पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके योगदान पर सिविल मामलों के अधिवक्ताओं में खुशी व्याप्त है। अधिवक्ता संजय कुमार, दीपक कुमार, सुबोध कुमार, रामप्रवेश कुमार व अन्य ने कहा कि उनके योगदान से मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी। इसके पहले इस पद पर विकास कुमार कार्यरत थे। उनके स्थानांतरण के बाद से यह पद खाली था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।