Bihar Launches 6800 Sports Grounds Minister Shravan Kumar Inaugurates Facility बिहार में 6800 खेल मैदानों का होगा निर्माण-मंत्री, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar Launches 6800 Sports Grounds Minister Shravan Kumar Inaugurates Facility

बिहार में 6800 खेल मैदानों का होगा निर्माण-मंत्री

नूरसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार में 6800 खेल मैदानों का होगा निर्माण-मंत्री बिहार में 6800 खेल मैदानों का होगा निर्माण-मंत्री बिहार में 6800 खेल मैदानों का होगा निर्माण-मंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 13 June 2025 11:21 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में 6800 खेल मैदानों का होगा निर्माण-मंत्री

नूरसराय, निज प्रतिनिधि। मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को बड़ारा हाईस्कूल में खेल परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां 6800 खेल मैदानों का निर्माण होगा। इनमें से करीब 3800 मैदानों का निर्माण पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों के लिए मेडल लाओ-नौकर पाओ योजना शुरू की है। इसके तहत हजारों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गयी है। यह खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। बिहार के खिलाड़ी आज पदक हासिल कर रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से बिहार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने दीरीपर गांव में ईंट सोलिंग व छठ घाट का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर राकेश कुमार, लुल्लु सिंह, अमित यादव, जनार्दन चंद्रवंशी, चन्द्रमणि पासवान, मनोज चौधरी,भोला महतो, राजू कुमार, मनरेगा पदाधिकारी आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।