भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का लिया संकल्पभाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का लिया संकल्पभाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का लिया संकल्पभाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत 2047 का लिया संकल्प राणा बिगहा में भाजपा को हुआ संकल्प कार्यक्रम 11 साल की उपलब्धियों की लगायी गयी प्रदर्शनी फोटो : राणा भाजपा : बिहारशरीफ राणा बिगहा में शनिवार को संकल्प कार्यक्रम में शामिल भाजपा कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राणा बिगहा में शनिवार को भाजपा कार्यालय में संकल्प कार्यक्रम हुआ। इसमें 11 साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगायी गयी। कार्यकर्ताओं ने उसे देखा व जाना। इसमें कार्यकर्ताओं ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि जिला कार्यालय में प्रोफेशनल मीट एवं विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष विषय पर प्रदर्शनी लगायी गयी।
कार्यक्रम प्रभारी मदन प्रसाद सिंह व बाढ़ जिला के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह वर्तमान बुडको निदेशक स्वतंत्र प्रभार डॉ. सियाराम सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। पीएम मोदी जब 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने, तब देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बन चुका है। यह दर्शाता है कि हमारे देश का नेतृत्व सही और सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अहमदाबाद विमान हादसे में सैकड़ों लोगों की दु:खद मृत्यु पर शोक जताया। साथ ही कार्यकर्ताटों ने उन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं को ऑपरेशन सिंदूर से भारत की बढ़ती सामरिक ताकत के बारे में बताया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं लोगों से 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में सकारात्मक योगदान देने और देश सेवा का संकल्प दिलाया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया। कहा यह आवश्यक है कि हम सभी अपने अपने बूथों को अत्यधिक मजबूत बनाएं। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश पदाधिकारी संजीव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री चंद्रकांता सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह, जिला मंत्री तेजस्विता राधा, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, वीरेंद्र गोप, शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, डॉ. अशुतोष कुमार, साबो देवी, उपेन्द्र राजवंशी, अमरेश कुमार, मदन प्रसाद सिंह, अनुग्रह नारायण, विकास कुमार, प्रज्ञा भारती, मुन्ना पासवान, महेन्द्र यादव, सोनू कुमार हिंदू, अमरकांत भारती, धीरेन्द्र रंजन, छोटेलाल राजवंशी, गीता यादव, प्रवीला देवी, सीमा चौधरी,मणिकांत पासवान, रजनीश कुमार, मुकेश कुमार, मंजय चंद्रवंशी, धर्मेंद्र कुमार धुरी, विपीन झा, अभयनंदन पांडेय, धनंजय कुमार, अमित शान सिंह, चुन्नी देवी, अविनाश कुमार, संदीप कुमार, राजाराम, विश्वनाथ कुमार, विशाल कुमार, सदन सिंह, राजकिशोर प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, सूर्यभूषण सिंह, आजाद कुमार व अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।