दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोपदहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोपदहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोपदहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप

हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी-मिल्कीपर गांव की घटना ससुराल के लोग घर में रखे सामान लेकर हुए फरार फोटो : हिलसा01- हिलसा में घटना के बाद शव को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गुलनी-मिल्कीपर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका रहीश कुमार की 20 वर्षीया पत्नी सलोनी कुमारी है। सोमवार में उसका भाई ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचा तो ससुराल के लोग शव को दाह-संस्कार के लिए ले जा रहे थे। भाई को देखते हुए ससुराल के लोग शव को छोड़कर भाग गये। घर के सभी सामानों के साथ फरार हो गये हैं।
महिला के पिता परवलपुर थाना क्षेत्र के सीता बिगहा गांव निवासी राजबल्लभ गोप ने दामाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। सलोनी के भाई ने बताया कि 12 मई को पति उसे विदा कराकर ससुराल लाया था। रविवार की रात उसने फोन कर सोने की चेन मांगी थी। नहीं देने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। गांव के ही लोगों ने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी। यहां पहुंचा तो कुछ लोग शव को ले जा रहे थे। उसने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो लोग शव को छोड़कर भाग गये। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। शव को कंधे पर लादकर उसकी ससुराल ले गये। वहां से सभी परिवार के लोग गायब थे। सलोनी बट सावित्री पूजा की तैयारी में थी। हाथ व पैर में आलता लगा था। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पिता ने सोने की चेन के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। शव के गले पर काले रंग का निशान है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।