चुनौती : जिला में 2 दिनों में बने महज 9 हजार आयुष्मान कार्ड
चुनौती : जिला में 2 दिनों में बने महज 9 हजार आयुष्मान कार्डचुनौती : जिला में 2 दिनों में बने महज 9 हजार आयुष्मान कार्डचुनौती : जिला में 2 दिनों में बने महज 9 हजार आयुष्मान कार्डचुनौती : जिला में 2...

चुनौती : जिला में 2 दिनों में बने महज 9 हजार आयुष्मान कार्ड 3 दिनों में 1.46 लाख कार्ड बनाने का है लक्ष्य चंडी, हरनौत, बिंद, सरमेरा समेत सभी प्रखंडों के 267 केंद्रों पर चलाया गया विशेष अभियान फोटो : आयुष्मान चंडी : चंडी में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कतार में बैठे लोग। बिहारशरीफ/चंडी, एक संवाददाता। सभी लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान चला। जिला में दो दिनों तक चले अभियान में महज नौ हजार आयुष्मान कार्ड बने हैं। ऐसे में तीन दिनों में 1.46 लाख कार्ड बनाने लक्ष्य पूरा करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती होगा।
चंडी, हरनौत, बिंद, सरमेरा समेत सभी प्रखंडों के 267 से अधिक केंद्रों पर इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान भारती की जिला कार्यक्रम समन्वयक शबनम ने बताया कि जिला में अब तक 11 लाख 80 हजार लोगों का कार्ड बन चुका है। यह अभियान अभी और चलेगा। इसके लिए सभी प्रखंडों में 20 डाटा ऑपरेटरों को विशेष तौर पर लगाया गया है। वे एक माह तक पंचायतों व अन्य जगहों पर जाकर लोगों का कार्ड बनाएंगे। हम लक्ष्य पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने नजदीकी वसुधा केंद्र या अन्य केंद्रों पर जाकर कार्ड बनवाने की अपील की है। चंडी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में भी 26 से 28 मई तक कैम्प लगा आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। किसी भी आय वर्ग के 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग भी इस कार्ड को बनवा सकते हैं। उन्हें इस योजना के अलावा पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।