मढ़ौरा के इसरौली में हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
मढ़ौरा में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला सुमित्रा देवी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दूसरी ओर, साइबर...

मढ़ौरा। एक संवाददाता इसरौली में हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार महिला की मौत मंगलवार की रात हो गयी। घटना की सूचना पाकर वहां पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाजिदभोरहां निवासी जगरनाथ महतो की पत्नी सुमित्रा देवी नगरा के अफौर में अपनी नातिन से मिलने गई थी। वहां से अपने बेटे के साथ बाइक द्वारा वापस लौटने के दौरान मढ़ौरा के इसरौली के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी जिससे उक्त महिला रोड पर गिर गई और बुरी तरह घायल हो गयी।
हालांकि बाइक चालक लड़का बाल बाल बच गया।बाद में इस घायल महिला को इलाज हेतु मढ़ौरा से सदर अस्पताल छपरा भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गयी। इस घटना से मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सोशल मीडिया में महिला का अश्लील फोटो वायरल करने वाले दो गिरफ्तार छपरा हमारे संवाददाता। एक महिला का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल करने वाले दो युवकों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिवार को गोली मार देने की धमकी भी इन लोगों के द्वारा दी जा रही थी। साइबर थाना अध्यक्ष डीएसपी अमन ने कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के-पारू थाना के चकनाथन गांव का रहने वाला राजू सिंह तथा सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित की गई थी। महिला ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज पूर्व में कराई थी। उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। मशरक अंचल में नये पुलिस निरीक्षक बने छपरा हमारे संवाददाता। सारण जिला मे बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर प्रशासनिक सुगमता हेतु कई पुलिस पदाधिकारी को कमान सौंप गई है। यह जानकारी सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने दी। मयारक पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर के पद पर मनीष कुमार शाहा की पोस्टिंग की गई है। यहां के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। रिविलगंज थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार श्रीवास्तव को अपर थाना अध्यक्ष अनुसंधान रिविलगंज, टाउन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार को तरैया में अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया है। भगवान बाजार थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को दरियापुर थाने में अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया है। सीनियर एसपी ने इन सभी पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।