Comprehensive Development in Bihar under Nitish Kumar s Leadership बिहार में हुआ चहुंमुखी विकास: प्रेम मुखिया, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsComprehensive Development in Bihar under Nitish Kumar s Leadership

बिहार में हुआ चहुंमुखी विकास: प्रेम मुखिया

बिहार में हुआ चहुंमुखी विकास: प्रेम मुखियाबिहार में हुआ चहुंमुखी विकास: प्रेम मुखियाबिहार में हुआ चहुंमुखी विकास: प्रेम मुखियाबिहार में हुआ चहुंमुखी विकास: प्रेम मुखिया

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 28 May 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
बिहार में हुआ चहुंमुखी विकास: प्रेम मुखिया

बिहार में हुआ चहुंमुखी विकास: प्रेम मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुआ चहुंमुखी विकास: प्रेम मुखिया हिलसा विधायक ने कई गांवों का भ्रमण कर सुनी जनता की समस्याएं किसानों ने कृषि कार्य के लिए मांगे ट्रांसफार्मर फोटो: हिलसा विधायक : हिलसा में जनता की समस्या सुनते विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया और जनता की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने लोगों को ट्रांसफार्मर लगाने, तार-पोल बिछाने, नली-गली और नल-जल व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसी मांगों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं को अविलंब हल करने का निर्देश भी दिया। प्रेम मुखिया ने चिकसौरा, बनवारा, बरियारपुर, केशोचक, दल्लू बिगहा और वाजितपुर जैसे कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों की सराहना की। कहा मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में पूरा बिहार आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि जनता एक बार फिर नीतीश कुमार को पसंद करेगी और उनके नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मौके पर नगर अध्यक्ष ललन प्रसाद, राजू कुमार, विनोद कुमार, मनोज प्रसाद, कारू मुखिया, रामबली रविदास, रविंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।