Women Demand Better Health Facilities in Sarmera Villages गांवों में चाहिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWomen Demand Better Health Facilities in Sarmera Villages

गांवों में चाहिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

सरमेरा में चल रहे महिला संवाद में महिलाएं और किशोरियां स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग कर रही हैं। अब तक 81 संवाद आयोजित हो चुके हैं, जिसमें रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 28 May 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
गांवों में चाहिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

गांवों में चाहिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं संवाद में अस्पतालों को बेहतर बनाने की उठ रही आवाज सरमेरा में 81 जगहों पर हो चुका है महिला संवाद फोटो : सरमेरा संवाद : सरमेरा में महिला संवाद में शामिल लोग। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड में चल रही महिला संवाद में काफी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। महिलाएं व किशोरियां अपनी आकांक्षाओं को बता रह हैं। महिलाओं ने गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने की मांग की। वहीं पहले से बने अस्पतालों को बेहतर बनाने की आवाज उठायी। अब तक प्रखंड के विभिन्न गांवों में 81 संवाद हो चुके हैं। इसमें नली गली, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को और बेहतर करने की आवाज महिलाओं ने उठायी।

18 अप्रैल को इस कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। सरमेरा प्रखंड की 16 हजार से अधिक महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया है। वे इस कार्यक्रम में एक तरफ स्थानीय समस्याओं को बता रही हैं। वहीं अपने-अपने सुझाव भी दे रही हैं। विभाग द्वारा इन समस्याओं का तत्काल समाधान को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। प्रखंड परियोजना पदाधिकारी सरयु कुमार बताते हैं प्रखंड की सभी आठ ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत में कार्यक्रम होने हैं। बीडीओ रौशन भूषण भी महिला संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।