Congress Organizes Dialogue and Flag Campaign in Bihar Sharif कांग्रेस की चौपाल में हर घर झंडा लगाने का संकल्प, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsCongress Organizes Dialogue and Flag Campaign in Bihar Sharif

कांग्रेस की चौपाल में हर घर झंडा लगाने का संकल्प

बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। कांग्रेस की चौपाल में हर घर झंडा लगाने का संकल्प कांग्रेस की चौपाल में हर घर झंडा लगाने का संकल्प

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 19 May 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की चौपाल में हर घर झंडा लगाने का संकल्प

बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी ने कागजी मोहल्ला और अजीज घाट में जनसंवाद, हर घर झंडा और चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष नरेश अकेला ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आरएसएस के इशारे पर नीतीश कुमार को मुखौटा बनाकर बिहार की सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने संविधान पर खतरे, मनरेगा जैसे योजनाओं पर संकट और किसानों-मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रभारी उषा चौबे ने महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस की नीतियों को रेखांकित किया। डॉ. फरहत जबीं ने तीन तलाक कानून को एक धर्म विशेष को निशाना बनाने का दावा करते हुए कांग्रेस की नीतियों का समर्थन करने की अपील की।

सैकड़ों लोगों ने जिला अध्यक्ष से कांग्रेस का झंडा लेकर इसे अपने घरों पर लगाने और पार्टी के प्रचार का संकल्प लिया। पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष संजू पांडेय की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार मुन्ना ने किया। मौके पर नंदू पासवान, रमेश कुमार, सरफराज मलिक, मंजू देवी, अजीत कुमार, नवीन कुमार, अखिलेश कुशवाहा, मो. आजाद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।