चंडी के पूर्व विधायक थामेंगे कांग्रेस का दामन
फोटो: चंडी के पूर्व विधायक थामेंगे कांग्रेस का दामन चंडी के पूर्व विधायक थामेंगे कांग्रेस का दामन चंडी के पूर्व विधायक थामेंगे कांग्रेस का दामन

फोटो: अनिल-पूर्व विधायक अनिल सिंह। चंडी, एक संवाददाता। चंडी विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके अनिल सिंह अब कांग्रेस का दामन थामेंगे। कई वर्षों से वे बीजेपी से जुड़े थे। बुधवार को सदाकत आश्रम ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। वे एक बार कांग्रेस तो एक बार समता पार्टी से विधायक रह चुके हें। वे पूर्व शिक्षा मंत्री डा. रामराज सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इसमें अमीरों का विकास हो रहा है। मध्य वर्ग और गरीब तबके के लोग पिस रहे हैं। गरीबों को रोजगार नहीं मिल रहा है।
बिहार में बंद पड़े कल-कारखानों को फिर से शुरू करना होगा। आज विकास के नाम पर लूट मची है। इसका एकमात्र विकल्प है कांग्रेस। मौके पर उनके समर्थक आजाद, लालजीत पासवान, टुन्ना सिंह, श्रवण प्रसाद, कमाल अहमद आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।