अतिपिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक समझती है सरकार: दिलीप मंडल
अतिपिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक समझती है सरकार: दिलीप मंडलअतिपिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक समझती है सरकार: दिलीप मंडलअतिपिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक समझती है सरकार: दिलीप मंडलअतिपिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक समझती...

अतिपिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक समझती है सरकार: दिलीप मंडल कांग्रेस के अतिपिछड़ा अधिकार सम्मेलन में रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग फोटो: मंडल: बिहारशरीफ के टाउन हॉल में सोमवार को मंच पर दिलीप मंडल व अन्य। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। कांग्रेस ने अतिपिछड़ों के अधिकारों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को शहर के टाउन हॉल में कांग्रेस नेता दिलीप मंडल के नेतृत्व में हुए अतिपिछड़ा अधिकार सम्मेलन में अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। दिलीप मंडल ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी अतिपिछड़ा वर्ग की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
अब तक की सभी सरकारों ने हमें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। लेकिन, वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार तो हमारे अधिकारों की पूरी तरह से हकमारी कर रही है। उन्होंने 2017 में गठित रोहिणी आयोग की सिफारिशों को अब तक लागू नहीं करने पर केंद्र सरकार की आलोचना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला, डॉ. जगदीश प्रसाद और आयशा फातिमा ने संयुक्त रूप से कहा कि नीतीश सरकार ने कुछ मजबूत जातियों को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल कर मूल अतिपिछड़ों को उनके लाभों से वंचित कर दिया है। मौके पर यासीर इमाम, किशोर कुमार, सागर पाटिल, राजीव कुमार मुन्ना, अनिल पासवान आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।