Grand Procession on Ambedkar Jayanti in Rajgir Celebrates Education and Social Justice आंबेडकर जयंती पर राजगीर में निकली भव्य शोभा यात्रा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsGrand Procession on Ambedkar Jayanti in Rajgir Celebrates Education and Social Justice

आंबेडकर जयंती पर राजगीर में निकली भव्य शोभा यात्रा

आंबेडकर जयंती पर राजगीर में निकली भव्य शोभा यात्राआंबेडकर जयंती पर राजगीर में निकली भव्य शोभा यात्राआंबेडकर जयंती पर राजगीर में निकली भव्य शोभा यात्राआंबेडकर जयंती पर राजगीर में निकली भव्य शोभा यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफMon, 14 April 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
आंबेडकर जयंती पर राजगीर में निकली भव्य शोभा यात्रा

आंबेडकर जयंती पर राजगीर में निकली भव्य शोभा यात्रा बच्चों की शिक्षा और सामाजिक न्याय को बताया बाबा साहब का सपना फोटो: राजगीर आंबेडकर: राजगीर में लोगों को संबोधित करते नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार। राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजगीर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। अम्बेडकर जागृति मंच के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में हजारों लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा किला मैदान से प्रारंभ होकर बाजार होते हुए अम्बेडकर चौक पहुंची, जहां यह एक जनसभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार और राजगीर विधायक कौशल किशोर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। सांसद ने बाबा साहब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि हमें बच्चों को हर हाल में पढ़ाना चाहिए, चाहे दो वक्त की रोटी नसीब न हो। उन्होंने अगली जयंती से पहले राजगीर में बाबा साहब का पुस्तकालय बनाने की भी घोषणा की। वहीं विधायक कौशल किशोर ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार कर रहे हैं। उन्होंने मंच को आश्वासन दिया कि राजगीर में बाबा साहब की आदमकद कांस्य प्रतिमा जल्द लगाई जाएगी। उन्होंने बेटियों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सामाजिक बदलाव का प्रतीक बताया। नगर सभापति जीरो देवी ने भी बाबा साहब के जीवन मूल्यों को साझा किया और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मंच अध्यक्ष गणेश गौतम ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायकों ने बाबा साहब की गाथा पर गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया। इस अवसर पर मैट्रिक और इंटर के अव्वल छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। मौके पर मनोहर कुमार चौधरी, अशोक हिमांशु, अनुज कुमार चौधरी, सुवेंद्र राजवंशी, ओमप्रकाश बादल, डॉ. राजीव कुमार, बादल कुमार, छोटेलाल दास, अजीत पासवान, अशोक यादव, मनोरमा रानी, गणपत कुमार गौरव, धर्मेन्द्र कुमार, निरंजन कुमार, उपेन्द्र कुशवाहा, सुरेन्द्र यादव, रामाशीष चौधरी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।