High Mast Lights to Illuminate 11 Key Locations in Ekangarsarai by June एकंगरसराय में रात में जगमगाएंगे 11 प्रमुख स्थान, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsHigh Mast Lights to Illuminate 11 Key Locations in Ekangarsarai by June

एकंगरसराय में रात में जगमगाएंगे 11 प्रमुख स्थान

एकंगरसराय में रात में जगमगाएंगे 11 प्रमुख स्थानएकंगरसराय में रात में जगमगाएंगे 11 प्रमुख स्थानएकंगरसराय में रात में जगमगाएंगे 11 प्रमुख स्थान

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफFri, 6 June 2025 10:23 PM
share Share
Follow Us on
एकंगरसराय में रात में जगमगाएंगे 11 प्रमुख स्थान

एकंगरसराय में रात में जगमगाएंगे 11 प्रमुख स्थान नगर पंचायत लगा रहा हाई मास्क लाइटें, जून तक काम पूरा होने की उम्मीद एकंगरसराय, निज संवाददाता। अब रात में शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर तेज रोशनी देने वाली हाई मास्क लाइटें लगेंगी। नगर पंचायत ने इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है और उम्मीद है कि जून महीने तक सभी लाइटें लग जाएंगी। इससे रात में आवागमन आसान होगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी। नगर पंचायत की मुख्य पार्षद पूनम कुमारी, उप मुख्य पार्षद सरिता देवी और कार्यपालक पदाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि स्थानीय लोग लंबे समय से इन लाइटों की मांग कर रहे थे।

इसी को देखते हुए पहले चरण में इन 11 स्थानों का चयन किया गया है। इनमें बरसियावा तालाब, पिरोजा सूर्य तालाब, नगर पंचायत कार्यालय (दनियावां), रक्सा बाईपास मोड़, बाईपास चौराहा, दनियावां-पिरोजा बाईपास मोड़, स्टेशन रोड, मेन चौराहा, काली स्थान, व्यापार मंडल के पास, सुखदेव एकेडमी मैदान शामिल हैं। मुख्य पार्षद ने कहा कि इन लाइटों के लगने से रात में लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। उप मुख्य पार्षद ने बताया कि यह सिर्फ शुरुआत है और भविष्य में अन्य वार्डों में भी इसी तरह की लाइटें लगाने की योजना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।