Water Conservation Festival Celebrated with Folk Songs and Dances in Narayanbagad नारायणबगड़ विकासखंड में जल संरक्षण पखवाड़ा मनाया गया, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsWater Conservation Festival Celebrated with Folk Songs and Dances in Narayanbagad

नारायणबगड़ विकासखंड में जल संरक्षण पखवाड़ा मनाया गया

लोकगीतों-लोकनृत्यों से जल संरक्षण का संदेश लोकगीतों-लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा जल

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीTue, 10 June 2025 03:13 PM
share Share
Follow Us on
नारायणबगड़ विकासखंड में जल संरक्षण पखवाड़ा मनाया गया

लोकगीतों-लोकनृत्यों से जल संरक्षण का संदेश लोकगीतों-लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा जल उत्सव पखवाड़े में जागरूकता पर जोर दिया महिलाओं ने बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया नारायणबगड़, संवाददाता। नारायणबगड़ विकासखंड सभागार में मंगलवार को जल संरक्षण अभियान के तहत जल उत्सव पखवाड़ा मनाया गया। विभिन्न ग्राम पंचायत की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा जल संरक्षण करने के लिए लोकगीत, लोक नृत्य एवं नाटकों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। नारायणबगड़ विकासखंड सभागार में मंगलवार को जल संरक्षण अभियान के तहत मनाए जा रहे जल उत्सव पखवाड़ा धूमधाम से मनाया गया। नारायणबगड़ विकासखंड के ग्राम सभा नारायणबगड़, भगोती,केवर,बेडुला की विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक गीतों, लोकगीतों,लोकनृत्य एवं नाटकों के द्वारा लोगों को जल संरक्षण करने का संदेश दिया गया।

महिलाओं के द्वारा बड़ी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह असवाल,सहारा टीम से दिगंबर सिंह,रमेश चंदोला, बीएमएम आलोक नेगी,जया रस्वाण,निकिता बरमोला किशोर सती समेत बड़ी संख्या में विकासखंड कर्मी एवं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।