कुदरत का कहर: आंधी-पानी व ठनका ने फिर ली दो लोगों की जान
कुदरत का कहर: आंधी-पानी व ठनका ने फिर ली दो लोगों की जानकुदरत का कहर: आंधी-पानी व ठनका ने फिर ली दो लोगों की जानकुदरत का कहर: आंधी-पानी व ठनका ने फिर ली दो लोगों की जानकुदरत का कहर: आंधी-पानी व ठनका...

कुदरत का कहर: आंधी-पानी व ठनका ने फिर ली दो लोगों की जान जनकपुर में पड़ोसी के घर जा रही महिला पर आसमान से गिरी बिजली अस्थावां के उगवां में तेज आंधी के कारण छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत फोटो मौत : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में रविवार को शोकाकुल मृतक के परिजन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। प्रकृति आपदा नालंदा जिला पर कहर बनकर टूट रही है। तीन दिनों में दूसरी पर आंधी-पानी व ठनका ने तबाही मचायी है। शनिवार की रात फिर दो लोगों की जान ले ली। ठनका से एक महिला की मौत हो गयी तो तेज आंधी के कारण छत से गिरकर एक बुजुर्ग की जान चली गयी। इतना ही नहीं दर्जनों स्थानों पर जड़ से पेड़ उखड़कर धाराशायी हो गये। कहीं स्कूल की छत ध्वस्त हो गयी तो कहीं घरों के करकट तेज हवा में उड़ गये। बेन थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में ठनका की चपेट आने से अशोक कुमार की 43 वर्षीया पत्नी संजु देवी की मौत गयी। घटना की दुखद पहलू यह कि गुरुवार की शाम आयी आंधी-बारिश में गरीब परिवार का फुसनुमा घर उजड़ गया था। शनिवार की रात आयी तेज आंधी-बारिश से बचने के लिए महिला पड़ोस के घर जा रही थी। इसी दौरान आसमान से बिजली गिरी और उसकी जान चली गयी। मृतका के पति अशोक कुमार ने बताया कि तीन पहले पहले आंधी की वजह से ध्वस्त आशियाने को किसी तरह शुक्रवार को खड़ा किया था। रात में आयी आंधी-बारिश से बचने के लिए पत्नी के साथ पास के घर में शरण लेने जा रहे थे। इसी दौरान आसमान से आफत गिरी। गंभीर स्थिति में पत्नी को अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि ठनका की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है। मुखिया स्मीता कुमारी द्वारा आश्रित को कबीर अन्त्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपए दिया गया है। इधर, अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां गांव में तेज हवा के कारण एक बुजुर्ग छत से नीचे गिर गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. फौजदारी पासवान के 62 वर्षीय पुत्र बालेश्वर पासवान के रूप में की गई है। परिजन ने बताया कि बुजुर्ग बच्चों के साथ छत पर सोए हुए थे। रात में अचानक तेज हवा चलने लगी। बच्चों को नीचे उतारने के बाद छत पर रखे कपड़े को लाने जा रहे थे। इस बीच तेज हवा के झोंके के कारण छत से नीचे गिर गये। जबतक उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाते, तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। थाना अध्यक्ष लालमुनि दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। कुदरत के कहर ने 3 दिन में ली 29 की जान : आफत की आंधी-बारिश ने तीन दिनों में असमय जिले के 29 लोगों को काल के गाल में समा दिया। गुरुवार की शाम आयी आंधी-बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर पेड़ व ठनका गिरने से 26 लोगों की मौत हो गयी है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान शनिवार को जान चली गयी। जबकि, शनिवार की रात आंधी-बारिश व वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी। ककड़िया में पेड़ के नीचे दबी महिला, टूटा पैर: नूरसराय थाना क्षेत्र के ककड़िया गांव में तेज आंधी-बारिश में एक पेड़ धाराशायी हो गया। उसके नीचे दबकर गांव की ही मारो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसका एक पैर टूट गया है। आसपास के लोगों की मदद से घायल को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।