लापरवाही : शहर का एकमात्र खेल स्टेडियम बना डंपिंग यार्ड
लापरवाही : शहर का एकमात्र खेल स्टेडियम बना डंपिंग यार्ड लापरवाही : शहर का एकमात्र खेल स्टेडियम बना डंपिंग यार्डलापरवाही : शहर का एकमात्र खेल स्टेडियम बना डंपिंग यार्डलापरवाही : शहर का एकमात्र खेल...

लापरवाही : शहर का एकमात्र खेल स्टेडियम बना डंपिंग यार्ड खिलाडियों को हो रही परेशानी, मोहल्लेवासियों में भी आक्रोश समर कैम्प में सैकड़ों खिलाड़ी रोजाना कर रहे अभ्यास कैम्प के माध्यम से प्रतिवर्ष तैयार होते हैं दर्जनों राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ी फोटो : हरनौत स्टेडियम : हरनौत स्टेडियम के पास फैली गंदगी। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत स्थित टेन प्लस टू हाई स्कूल का स्टेडियम इन दिनों काफी बदहाल है। हरनौत शहर का यह एकमात्र खेल स्टेडियम डंपिंग यार्ड बन चुका है। इससे खिलाडियों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही मोहल्लेवासियों में भी आक्रोश है। वहां समर कैम्प में सैकड़ों खिलाड़ी रोजाना विभिन्न खेलों का अभ्यास कर रहे हैं।
कैम्प के माध्यम से प्रतिवर्ष इस मैदरन से दर्जनों राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ी तैयार होते हैं। यहां प्रतिभा खोज समर कैंप में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को इससे काफी परेशानी हो रही है। यहां सुबह पांच से आठ बजे तक 18 साल तक के बच्चों व किशोरों को खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांगजन एवं सामान्य बच्चे भी यहां अभ्यास कर रहे हैं। पूर्व में भी इस मैदान में प्रतिभा खोज खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। समर कैंप के माध्यम से प्रशिक्षण के दौरान कई मेधावी बच्चे निकलते हैं जो राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर में जाकर अपना परचम लहराते हैं। गोल्डी कुमारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहरा चुकी है परचम : इसी समर कैंप के माध्यम से झंडू कुमार राष्ट्रीय स्तर एवं गोल्डी कुमारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने दिव्यांग होते हुए भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। समाजसेवी संजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार व अनय ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा ही कहीं से कूड़ा कचरा निकाल कर यहां ढेर कर दिया गया है। लेकिन, लोग नाम बताने से परहेज कर रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि बिना नगर पंचायत के आदेश के फुटबॉल स्टेडियम में अवैध रूप से कूड़ा कचरा रखा गया है। कूड़ा रखने वाले व्यक्ति की पहचान हो चुकी है। नगर पंचायत प्रशासन ने उसपर पांच हजार का जुर्माना लगाया है। जल्द ही वहां से कचरा को हटा दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।