Property Dispute Leads to Shooting Woman Killed in Bihar संपत्ति विवाद में भाइयों के बीच गोलीबारी, महिला की मौत, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsProperty Dispute Leads to Shooting Woman Killed in Bihar

संपत्ति विवाद में भाइयों के बीच गोलीबारी, महिला की मौत

संपत्ति विवाद में भाइयों के बीच गोलीबारी, महिला की मौतसंपत्ति विवाद में भाइयों के बीच गोलीबारी, महिला की मौतसंपत्ति विवाद में भाइयों के बीच गोलीबारी, महिला की मौतसंपत्ति विवाद में भाइयों के बीच...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफWed, 28 May 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
संपत्ति विवाद में भाइयों के बीच गोलीबारी, महिला की मौत

संपत्ति विवाद में भाइयों के बीच गोलीबारी, महिला की मौत घर के पास बैठी महिला को लगी गोली, अस्पताल में गयी जान हिलसा थाना क्षेत्र के तिरुखिया गांव में हुई घटना भाई के श्राद्धकर्म में शामिल होने मायके आयी थी महिला फोटो: हिलसा मौत-हिलसा अस्पताल में मंगलवार की रात रोते-बिलखते मृतक के परिजन। हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तिरुखिया गांव में मंगलवार की देर शाम संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच गोलीबारी हो गयी। एक गोली घर के दरवाजे के पास बैठी महिला के सीने में लग गयी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतका पटना जिला के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव निवासी दुलारचंद राम की 60 वर्षीया पत्नी सरोजा देवी के रूप में की गयी है।

वह अपने भाई के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए तिरुखिया गांव आयी थी। ग्रामीणों की माने तो गांव के ही दो भाइयों विनोद महतो व मदन महतो के बीच संपत्ति को लेकर विवाद में गोलीबारी हुई। जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला के पुत्र वरुण कुमार ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। कार्रवाई चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 5 दिन पहले भाई का हुआ था निधन : मृत महिला के भाई नागेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई नरेश राम का निधन 22 मई को हो गया था। घर में उनका श्राद्धकर्म चल रहा था। बहन भी उसमें शामिल होने के लिए आयी थी। मंगलवार की देर शाम वह घर के दरवाजे के पास बैठी थी। उसी दौरान अचानक गोलीबारी होने लगी। भगदड़ मच गयी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उनकी बहन जब तक कुछ समझ पाती, एक गोली उनके सीने में बायीं तरफ लग गयी। गोली लगते ही खून से लथपथ होकर गिर गयी। गोलीबारी करने वाले बदमाश भाग गये। महीनों से चल रहा था विवाद : ग्रामीणों की माने तो दोनों भाईयों के बीच बंटवारे को लेकर महीनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम से ही दोनों तरफ से तनातनी चल रही थी। बाहर से भी कुछ बदमाश बुलाये गये थे। शाम को आठ बजे फिर से दोनों में झगड़ा हुआ। अचानक दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलने लगी। दोनों तरफ से आधा दर्जन राउंड से अधिक फायरिंग की गयी। गोलियां चलने से पहले काफी संख्या में लोग तमाशबीन बनकर झगड़ा देख रहे थे। गोलियां चलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।