एक ही रात 3 घरों से 8 लाख की संपत्ति चोरी
नगरनौसा थाना क्षेत्र के प्रसडीहा गांव में चोरों का आतंक एक ही रात 3 घरों से 8 लाख की संपत्ति चोरी एक ही रात 3 घरों से 8 लाख की संपत्ति चोरी

नगरनौसा थाना क्षेत्र के प्रसडीहा गांव में चोरों का आतंक नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रसडीहा गांव में बुधवार की रात चोरों ने आतंक मचा दिया। 3 घरों का ताला तोड़ दिया। 2 घरों से चोरों ने करीब 8 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। तीसरे घर में चोरों को कुछ नहीं मिला। गुरुवार की सुबह घरवालों की नींद खुली तो घटना की जानकारी मिली। पीड़ितों ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। चोरों ने घरों का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने अशोक प्रसाद के घर को निशाना बनाया। उनके घर से 50 हजार रुपये नगद, सोने की चेन समेत करीब 2 लाख की संपत्ति चुरा ली।
इसी तरह, रामचंद्र प्रसाद के घर से सोने की चेन, 3 जोड़ी कनबाली, मंगटीका, 3 बेसर, एक अंगूठी, 4 जोड़ी पायल, 10 हजार रुपये नगद व कई कागजात चुरा लिये। इनकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है। वहीं, चोरों ने शैलेन्द्र प्रसाद के घर का भी ताला तोड़ दिया। हालांकि, वहां से कुछ नहीं मिला। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।