कर्ज के जाल में फंसा परिवार, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। कर्ज के जाल में फंसा परिवार, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार कर्ज के जाल में फंसा परिवार, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। बिहार थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी शंकर वर्मा ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रजाई-गद्दा बनाने का काम करने वाले शंकर वर्मा ने बताया कि उनके दो पुत्र उनके काम में सहयोग करते हैं। पिछले वर्ष उनके पुत्र रविरंजन कुमार ने बैंक से ऋण लेकर नया व्यवसाय शुरू किया था। उनका पुत्र कुछ गलत लोगों के प्रभाव में आकर अपनी जमा पूंजी गंवा बैठा और बिना परिवार से पूछे महाजन से लाखों रुपये का कर्ज ले लिया। अब कर्ज देने वाले लोग पैसे वापस मांगने के लिए उन्हें धमका रहे हैं और उनकी फैक्ट्री तथा दुकान में आकर ताला लगा देते हैं।
शंकर वर्मा ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। महाजन मनमाना ब्याज जोड़कर उनका घर और फैक्ट्री हड़पना चाहते हैं और उन्होंने इस मामले में प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।